Budh Uday 2025 Mercury Rise in gemini these zodiac signs will get money and success Budh Uday: मिथुन राशि में बुध हुए उदित, इन 3 राशियों की रहेगी चांदी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Budh Uday 2025 Mercury Rise in gemini these zodiac signs will get money and success

Budh Uday: मिथुन राशि में बुध हुए उदित, इन 3 राशियों की रहेगी चांदी

Budh Uday 2025 Horoscope: बुध मिथुन राशि में उदित हो चुके हैं। बुध के उदय से कुछ राशियों के जीवन मे सकारात्मक बदलाव होंगे। जानें बुध उदय की लकी राशियां-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानWed, 11 June 2025 08:15 AM
share Share
Follow Us on
Budh Uday: मिथुन राशि में बुध हुए उदित, इन 3 राशियों की रहेगी चांदी

Budh Uday 2025 June: ग्रहों के राजकुमार बुध मिथुन राशि में विराजमान हैं। इस राशि में बुध 08 जून 2025 को रात 08 बजकर 12 मिनट पर उदित हो चुके हैं। बुध उदय का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। तर्क, बुद्धि, व्यापार व संवाद के कारक बुध के उदय होने से कुछ राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी, जबकि कुछ राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत होगी। कुछ भाग्यशाली राशियों को बुध उदय से धन लाभ के साथ करियर में तरक्की मिलने की संभावना है। जानें बुध उदय की लकी राशियां।

1. वृषभ राशि- बुध उदय से वृषभ राशि वालों को अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। व्यक्तिगत व व्यावसायिक जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। धन संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी। करियर में उन्नति के योग बनेंगे। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के योग हैं। वाणी में मधुरता आएगी और व्यक्तित्व में निखार आएगा।

ये भी पढ़ें:मंगल के नक्षत्र में सूर्य की एंट्री, 21 जून तक इन 3 राशियों का बदलेगा समय

2. सिंह राशि- सिंह राशि वालों को बुध उदय से अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है। बुध के प्रभाव से आपका बैंक-बैलेंस बढ़ेगा, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों की स्थिति अच्छी होगी। नौकरी की खोज कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। भाग्यवश काम बनेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा दूर होगी।

3. तुला राशि- तुला राशि वालों को व्यावसायिक लाभ होगा। यात्रा का योग बनेगा। निवेश से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कार्यस्थल पर प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। उच्चाधिकारियों का साथ रिश्तों में सुधार होगा व साथ मिलेगा। शादी-विवाह से जुड़ी अड़चनें दूर होंगी। व्यापारी वर्ग को विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे।

ये भी पढ़ें:बुध-सूर्य मिलकर इन 3 राशियों का बदलेंगे समय, 15 जून से मिलेंगे शुभ फल

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!