बदल गया सलमान खान का लुक, नया हेयरस्टाइल, बॉडी देख यूजर बोले-20 साल छोटे हो गए भाईजान
सलमान खान की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में एक्टर का बदला हुआ अंदाज नजर आ रहा है। एक्टर ने अपनी फिटनेस पर जबरदस्त मेहनत की है हेयरस्टाइल बदल लिया है। उंगली में अंगूठी है।

फिल्म सिकंदर के बाद सलमान खान अब एक नए अंदाज में नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसे देखकर लग रहा है कि दबंग एक्टर ने अपनी बॉडी पर खूब मेहनत की है। ये तस्वीर उनके रेस 3 को-स्टार साजन ने शेयर की है। तस्वीर में एक्टर को ब्लैक टी-शर्ट में देखा जा सकता है। सलमान, सिकंदर की रिलीज के बाद से अपनी फिटनेस पर खास ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने अक्सर वर्कआउट करते हुए की तस्वीरें भी शेयर की हैं। ये दबंग खान का नया लुक है। ऐसा लग रहा है सलमान किसी फिल्म के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। वो अपनी इस जबरदस्त बॉडी से अपने फैंस को सरप्राइज करने वाले हैं।
सलमान खान का बदला हुआ अंदाज
सलमान खान के साथ तस्वीर उनके रेस 3 को-स्टार साजन ने शेयर की है। एक्टर के साथ कुछ सदस्य और नजर आ रहे हैं। ब्लैक टी-शर्ट में सलमान ने गले में चेन पहनी हुई है। हाथ में एक अंगूठी है। एक्टर का हेयरस्टाइल भी बदल गया है।
सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्शन
इस तस्वीर पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा, भाईजान वापस शेप में आ रहे हैं, अगले यूजर ने लिखा, सलमान बहुत हॉट लग रहे हैं, एक अन्य यूजर ने लिखा, सलमान अपनी उम्र से 20 साल छोटे लग रहे हैं, एक यूजर ने लिखा, 'भाईजान वापसी कर रहे हैं।
सलमान की अगली फिल्म
सलमान खान को खबर है कि वो अब एक वॉर फिल्म में नजर आने वाले हैं। उसी फिल्म के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। बताया जा रहा है गलवान वैली पर एक देशभक्ति फिल्म बनाने जा रही है। ये एक असली आर्मी ऑफिसर कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू पर आधारित होगी। ये किरदार सलमान के लिए सबसे मुश्किल और चुनौतीपूर्ण होने वाला है। ऐसा किरदार एक्टर ने अभी तक अपने फिल्मी करियर में नहीं निभाया। फिल्म को अपूर्व लाखिया बना रहे हैं। सब ठीक रहा तो ये फिल्म अगले साल तक थिएटर में होगी।