Mercury Transit In Cancer Budh Gochar Rashi Parivartan Kark Rashi Mein Horoscope Rashifal Mercury Transit : कर्क राशि में बुध का प्रवेश इन राशियों के लिए शुभ, होगा लाभ ही लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Mercury Transit In Cancer Budh Gochar Rashi Parivartan Kark Rashi Mein Horoscope Rashifal

Mercury Transit : कर्क राशि में बुध का प्रवेश इन राशियों के लिए शुभ, होगा लाभ ही लाभ

Mercury Transit In Cancer : 23 जून 2025 को बुध देव मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 12 June 2025 04:47 PM
share Share
Follow Us on
Mercury Transit : कर्क राशि में बुध का प्रवेश इन राशियों के लिए शुभ, होगा लाभ ही लाभ

Mercury Transit In Cancer : 23 जून 2025 को बुध देव मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को राजकुमार कहा जाता है। बुध के कर्क राशि में प्रवेश से कुछ राशि वालों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं, बुध के कर्क राशि में प्रवेश से किन राशियों को होगा लाभ-

मिथुन राशि-

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा।

यात्रा से लाभ होने के योग बनेंगे।

आय में वृद्धि हो सकती है।

आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।

कार्यों में सफलता मिलेगी।

नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।

सिंह राशि-

आपको नौकरी में तरक्की मिलने के योग बनेंगे।

मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

लेन-देन से लाभ होगा।

कन्या राशि-

आय में वृद्धि से पैसों से संबंधी परेशानी दूर हो सकती है।

जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे, जिससे वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है।

इस दौरान निवेश करने से लाभ होगा।

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि-

आपको नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे।

नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है।

धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।

धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ कहा जा सकता है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

ये भी पढ़ें:राशिफल: 13 जून का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?