Weekly Panchang: इस वीक सूर्य का राशि परिवर्तन, पढ़ें इस 13-19 जून, 2025 तक के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Weekly Panchang this week 13-19 june 2025: इस सप्ताह मिथुन राशि में सूर्य का परिवर्तन होगा। इसके अलावा इस वीक राहुकाल, शुभ मुहूर्त और ग्रहों का गोचर आप यहां जान सकते हैं।

इस सप्ताह भरणी नक्षत्र रहेगा, इसके अलावा आर्द्रा नक्षत्र में बृहस्पति परिवर्तन करेंगे। मिथुन राशि (मिथुन संक्रांति) में सूर्य के साथ कई परिवर्तन होंगे, जो कई राशियों पर प्रभाव डालेगा, इसे मिथुन संक्रांति कहा जाता है। इस वीक कालाष्टमी है। इसके अलावा इस वीक राहुकाल, शुभ मुहूर्त और ग्रहों का गोचर आप यहां जान सकते हैं।
इस सप्ताह के शुभ मुहूर्त इस प्रकार है:
विवाह मुहूर्त: इस सप्ताह कोई शुभ विवाह मुहूर्त इस वीक उपलब्ध नहीं है।
गृह प्रवेश मुहूर्त: इस सप्ताह कोई शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त इस वीक उपलब्ध नहीं है।
संपत्ति खरीदने का मुहूर्त
इस सप्ताह शुभ संपत्ति क्रय मुहूर्त 13 जून, शुक्रवार (05:23 AM से 11:21 PM)
19 जून, गुरुवार (11:17 PM से 05:24 AM, जून 20) को उपलब्ध है।
वाहन खरीदने का मुहूर्त:
इस सप्ताह रविवार, 15 जून (03:51 PM से 05:23 AM, जून 16)
सोमवार, 16 जून (05:23 AM से 05:23 AM, जून 17) को वाहन खरीदने का मुहूर्त उपलब्ध है।
इस सप्ताह के ग्रह और नक्षत्रों का गोचर
शुक्र 13 जून (शुक्रवार) को रात्रि 09:21 बजे भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा।
बृहस्पति 14 जून (शनिवार) को प्रातः 12:07 बजे आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेगा।
सूर्य और चंद्रमा 14 जून (शनिवार) को सायं 06:03 बजे वैधृति करेगा।
सूर्य 15 जून (रविवार) को प्रातः 06:52 बजे मिथुन राशि में प्रवेश करेगा।
बृहस्पति और शनि 15 जून (रविवार) को सायं 07:57 बजे समसप्तक में होंगे ।
बुध 16 जून (सोमवार) को सायं 05:03 बजे पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेगा।
इस सप्ताह के त्यौहार
संकष्टी चतुर्थी (14 जून, शनिवार): संकष्टी चतुर्थी भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन व्रत करते हैं और शाम को चंद्रमा की पूजा करके यह व्रत खोला जाता है। यह व्रत बाधाओं को दूर करता है।
मिथुन संक्रांति (15 जून, रविवार): मिथुन संक्रांति सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश करने पर मनाई जाती है। आपको बता दें कि सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं।
कालाष्टमी (18 जून, बुधवार): कालाष्टमी भगवान भैरव को समर्पित है। इस साल कालाष्टमी 18 जून को ही है। जो लोग साल की मासिक अष्टमी का व्रत करते हैं वो 18 जून को व्रत कर सकते हैं। इस महीने मासिक अष्टमी तिथि 18 जून को है, इस दिन मां दुर्गा के लिए और भगवान कृष्ण के भक्त उपवास रखते हैं
यहां हम आपको इस वीक का राहुकाल बताएंगे। किसी भी नए काम को शुरू करने से पहले राहु काल पर विचार करना जरूरी है। इस सप्ताह राहु काल का समय इस प्रकार है:
13 जून: सुबह 10:37 बजे से दोपहर 12:21 बजे तक
14 जून: सुबह 08:52 बजे से सुबह 10:37 बजे तक
15 जून: शाम 05:36 बजे से शाम 07:20 बजे तक
16 जून: सुबह 07:08 बजे से सुबह 08:52 बजे तक
17 जून: दोपहर 03:52 बजे से शाम 05:36 बजे तक
18 जून: दोपहर 12:22 बजे से दोपहर 02:07 बजे तक
19 जून: दोपहर 02:07 बजे से दोपहर 03:52 बजे तक