javed Akhtar compares religion with alcohol says over dose of both is harmful जावेद अख्तर ने शराब को बताया धर्म जैसा, बोले- डिनर के बाद 2 पेग लेने से…, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडjaved Akhtar compares religion with alcohol says over dose of both is harmful

जावेद अख्तर ने शराब को बताया धर्म जैसा, बोले- डिनर के बाद 2 पेग लेने से…

जावेद अख्तर का मानना है कि अगर सोने से पहले 2 पेग शराब पी जाए तो वह आपको नुकसान नहीं करेगी लेकिन अगर इसे पीने की लिमिट न तय करें तो जान भी जा सकती है। ऐसे ही धर्म की ओवरडोज भी खराब होती है।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानFri, 13 June 2025 02:05 PM
share Share
Follow Us on
जावेद अख्तर ने शराब को बताया धर्म जैसा, बोले- डिनर के बाद 2 पेग लेने से…

जावेद अख्तर खुद को नास्तिक बताते हैं। वह अक्सर ईश्वर के न होने के पक्ष में अपने तर्क देते हैं। अब एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने धर्म की तुलना शराब से की। एक सर्वे का उदाहरण देते हुए बताया कि शराब और धर्म दोनों की ओवरडोज खतरनाक है। उन्होंने यह भी कहा कि शराब इतनी बुरी भी नहीं होती। अगर ऐसा होता तो इसे दवाओं में क्यों डाला जाता।

डिनर से पहले 2 पेग पीना ठीक है

जावेद अख्तर आज तक रेडियो में थे। इस दौरान वह धर्म पर बोले, 'ऐल्कोहॉल और धर्म में बहुत समानता है। अमेरिकियों ने एक बार सर्वे किया कि कौन ज्यादा जीता है, जो इंसान शराब नहीं पीता या जो एक दिन में पूरी बोतल पी जाता है। पता चला कि दोनों ही चीजों ही ठीक नहीं। सबसे ज्यादा जीने वाले वे लोग थे जो डिनर के पहले दो पेग पीते थे। दवाओं में ऐल्कोहॉल होता है, यह इतना बुरा कैसे हो सकता है? बुराई इसे ज्यादा पीने में है। अगर एक इंसान दो ग्लास दूध पिए तो ठीक है। लेकिन दो ग्लास व्हिस्की पिए तो ठीक नहीं है। लोग दो पर ही नहीं रुकते। लोग दूध में हद पार नहीं करते लेकिन व्हिस्की और धर्म में कर जाते हैं। लेकिन ये नुकसानदायक है। कुछ कैंसर सेल्स आपको पतला रखती हैं लेकिन ये मल्टिप्लाई होती हैं तो आपको मार देती हैं।'

ये भी पढ़ें:जब पाकिस्तानी अधिकारियों के मुंह पर नुसरत फतेह अली खान ने की भारत की तारीफ

जमकर शराब पीते थे जावेद अख्तर

जावेद अख्तर को खुद भी शराब की लत थी। वह बता चुके हैं कि एक बार में 18 बीयर की बोतल पी जाते थे। वह लोगों के साथ तो कभी अकेले ही पीते रहते थे। जावेद अख्तर सत्यमेव जयते के एपिसोड में बता चुके हैं कि उन्होंने 19 साल की उम्र में ही शराब पीनी शुरू कर दी थी। फिर उन्होंने 1991 में शराब छोड़ी इसके बाद कभी नहीं पी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।