Sudden Rain Brings Relief from Scorching Heat in Moradabad मुरादाबाद में बारिश से मौसम सुहाना, गर्मी से मिली राहत, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsSudden Rain Brings Relief from Scorching Heat in Moradabad

मुरादाबाद में बारिश से मौसम सुहाना, गर्मी से मिली राहत

Moradabad News - मुरादाबाद में शुक्रवार को गर्मी से राहत मिली। भीषण गर्मी से परेशान लोग बारिश के बाद राहत महसूस कर रहे थे। अचानक मौसम बदला और जल भराव की स्थिति भी बनी। रामगंगा विहार में बारिश से लोग सड़कों पर फुहारों...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादFri, 13 June 2025 02:10 PM
share Share
Follow Us on
मुरादाबाद में बारिश से मौसम सुहाना, गर्मी से मिली राहत

मुरादाबाद में गर्मी के मौसम में शुक्रवार को अचानक राहत मिली। भीषण गर्मी में उबल रहे लोगों को काफी अच्छा महसूस हुआ। कई दिनों से लगातार चली आ रही गर्मी से लोग परेशान थे। शुक्रवार को सुबह से अचानक मौसम बदला तो इसका असर दिखाई दिया। बारिश से शहर में कुछ स्थानों पर जल भराव भी हो गया। मुरादाबाद के रामगंगा विहार में रंगोली कालोनी वाली रोड पर जल भराव से लोगों को दुश्वारियां भी हुईं। ग्यारह बजे के बाद अचानक झमाझम बारिश आई तो भीषण तपिश में जैसे किसी ने लोगों को राहत भरी संजीवनी दे दी है। इस दौरान तमाम लोग सड़कों पर फुहारों में भीगते भी दिखाई दिए।

वहीं जहा से बारिश में कई स्थानों पर जल भराव हो गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।