बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती अपने जमाने के हिट स्टार में थे। अपने फिल्मी करियर में मिथुन ने कई हिट फिल्में दी हैं। मिथुन की कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रिकॉर्ड बनाया। 73 साल के मिथुन फिल्मों के अलावा टीवी शोज में भी नजर आते हैं।
इंडस्ट्री में कोई मिथुन का कोई गॉडफादर नहीं था। इसके बावजूद उन्होंने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई। लेकिन क्या आप जानते हैं अमिताभ बच्चन की एक फिल्म में मिथुन ने सिर्फ कुछ ही कुछ सेकेंड का रोल किया था।
मिथुन चक्रवर्ती की पहली फिल्म 'मृगया' थी। इसमें उन्होंने एक आदिवासी लड़के की भूमिका निभाई थी। इसके बाद उनके हाथ अमिताभ बच्चन की फिल्म लगी।
अमिताभ बच्चन की इस फिल्म का नाम 'दो अनजाने' थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म में मिथुन ने सिर्फ 49 सेकंड का रोल किया था। इसमें बिग बी के साथ रेखा की जोड़ी नजर आई थी।
फिल्म 'दो अनजाने' में एक सीन था, जिसमें अमिताभ शराब के नशे में घर लौटते हैं तभी उनकी बीच सड़क पर एक मवाली से जोरदार बहस होती है। वह कोई और नहीं बल्कि मिथुन चक्रवर्ती थे।
'दो अनजाने' बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1.5 करोड़ रुपये की कमाई की है।
मिथुन चक्रवर्ती की 'दो अनजाने' को आईएमडीबी पर 10 में से 6.7 रेटिंग मिली है।
मिथुन चक्रवर्ती के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'डिस्को डांसर' ने इतिहास रच दिया था। इस फिल्म के बाद वो रातों-रात स्टार बन गए थे।