Power Outage in Patmada 150 000 Residents Left in Darkness for 4 Hours Due to Jumper Fire ग्रिड का जंपर जलने से 4 घंटे बिजली गुल, गर्मी से बिलबिलाए लोग, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsPower Outage in Patmada 150 000 Residents Left in Darkness for 4 Hours Due to Jumper Fire

ग्रिड का जंपर जलने से 4 घंटे बिजली गुल, गर्मी से बिलबिलाए लोग

पटमदा क्षेत्र में चांडिल के मानिकुई ग्रिड का जंपर जलने से डेढ़ लाख लोग 4 घंटे तक अंधेरे में रहे। भीषण गर्मी के कारण लोग बिना पंखे और कूलर के परेशान हुए। बिजली की आपूर्ति अचानक बाधित होने से लोग समझ...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरFri, 13 June 2025 02:11 PM
share Share
Follow Us on
ग्रिड का जंपर जलने से 4 घंटे बिजली गुल, गर्मी से बिलबिलाए लोग

पटमदा: चांडिल के मानिकुई ग्रिड का जंपर जलने की वजह से गुरुवार को पटमदा क्षेत्र की डेढ़ लाख आबादी करीब 4 घंटे तक अंधेरे में रही। इस दौरान भीषण गर्मी से लोग बिना पंखे व कूलर के बिलबिलाए भी। बिना मौसम की खराबी या पूर्व सूचना के अचानक आपूर्ति बाधित होने से लोग समझ नहीं पा रहे थे कि रात को घरों के अंदर सोया जाए या बाहर। बिजली की आस में रात करीब साढ़े 9 बजे से लोग 1 बजे तक अधिकांश लोग अपने घर की छत या बाहर में ही गुजार दिया एवं जैसे ही बिजली आई तो लोग पंखे व कूलर के सहारे अपनी नींद पूरी किए।

बताते हैं कि पटमदा, काटिन एवं बोड़ाम विद्युत सबस्टेशन में 33 केवी का लाइन मानिकुई ग्रिड से ही जुड़ा हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।