बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन फैंस के दिलों में वो हमेशा ही जिंदा रहेंगी। श्रीदेवी ने कई बॉलीवुड से लेकर साउथ तक कई फिल्मों में काम किया। अपने करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।
बॉलीवुड में जहां उनकी जोड़ी अनिल कपूर, ऋषी कपूर और जितेंद्र के साथ हिट मानी जाती थी। वहीं, साउथ की फिल्मों में उनकी जोड़ी जिस सुपरस्टार संग हिट रही। वो उसी को भाई मानती थीं।
ये एक्टर कोई और नहीं,बल्कि साउथ सुपरस्टार कमल हासन थे। कमल संग उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। दोनों ने अलग-अलग भाषाओं की लगभग 27 फिल्मों में एक साथ काम किया।
श्रीदेवी और कमल हासन की पहली मुलाकात 15-16 साल की उम्र में हुई थी। दोनों को साथ में काम करने का मौका मिला था।
एक इंटरव्यू के दौरान कमल हासन ने खुलासा किया था कि श्रीदेवी और वो भाई-बहन की तरह है। जब उन्हें रोमांटिक सीन करने के लिए कहा जाता था तो दोनों जोर से हंसते थे।
बता दें श्रीदेवी की पहली फिल्म मूंदरू मुदिचू थी। इस फिल्म को फैंस ने बहुत पसंद किया था। इसमें इनके अलावा रजनीकांत भी लीड रोल में थे।
इसके अलावा दोनों सदमा, 16 वयथिनीले, सिगप्पू रोक्कल, अंधगाडु, अकाली राज्यम,गुरु जैसी फिल्मों में काम किया।
बॉलीवुड में श्रीदेवी ने, नागिन, चांदनी, जुदाई, मिस्टर इंडिया जैसी हिट फिल्में दी हैं।
बता दें कि श्रीदेवी की दुबई के एक होटल में 24 फरवरी, 2018 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।