पैसे लेने आया युवक रेप करने लगा, महिला ने हसुआ से हैवान का प्राइवेट पार्ट काट डाला
युवक ने पास के ही गांव की महिला को कर्ज दिया। इसी बहाने वह देर रात महिला के घर में घुस गया। उसने पैसे का तगादा करने के दौरान महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने के बावजूद नहीं रुकने पर आक्रोशित महिला ने हंसुआ से उसका नाजुक अंग काट दिया।

बिहार में एक महिला ने दुष्कर्म से बचने के लिए हैवान का प्राइवेट पार्ट काट दिया। खौफनाक वारदात मुजफ्फरपुर जिले की है। यहां पारू थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर शाम करीब साढ़े नौ बजे एक युवक ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करते हुए महिला ने हंसुआ से युवक का नाजुक अंग काट दिया। गंभीर रूप से जख्मी युवक को सीएचसी से एसकेएमसीएच रेफर किया गया है।
बताया जाता है कि युवक ने पास के ही गांव की महिला को कर्ज दिया। इसी बहाने वह देर रात महिला के घर में घुस गया। उसने पैसे का तगादा करने के दौरान महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने के बावजूद नहीं रुकने पर आक्रोशित महिला ने हंसुआ से उसका नाजुक अंग काट दिया। ग्रामीणों ने लहूलुहान युवक को पारू सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।
डॉ. अनीश अंजुम ने बताया कि युवक की हालत गंभीर है। युवक शादीशुदा है। उसकी पत्नी उसे छोड़कर अलग रहती है। वह काफी दिनों से ब्याज पर पैसे लगाने का काम करता है। इधर, थानेदार मोनू कुमार ने बताया कि इस संबंध में अब तक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।