cm mohan yadav bulldozer action in khandwa razed 98 houses खंडवा में गरजा मोहन यादव का बुलडोजर, जमींदोज कर दिए 98 घर; क्या थी वजह, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़cm mohan yadav bulldozer action in khandwa razed 98 houses

खंडवा में गरजा मोहन यादव का बुलडोजर, जमींदोज कर दिए 98 घर; क्या थी वजह

मध्य प्रदेश में लगातार बुलडोजर ऐक्शन जारी है। प्रदेश के कई इलाकों में अवैध अतिक्रमणण कर बनाए गए घरों को तोड़ा जा रहा है। गुरुवार को प्रशासन ने खंडवा में 137 घरों को तोड़ने का काम शुरू किया है। इसमें 98 घरों को जमींदोज कर दिया गया।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तानThu, 12 June 2025 08:40 AM
share Share
Follow Us on
खंडवा में गरजा मोहन यादव का बुलडोजर, जमींदोज कर दिए 98 घर; क्या थी वजह

मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगातार बुलडोजर ऐक्शन जारी है। गुरुवार को खंडवा में भी प्रशासन का बुलडोजर गरजा। खंडवा प्रशासन ने शक्कर तालाब इलाके में सुबह 137 घरों को तोड़ने का काम शुरू किया। अब तक 98 घरों को तोड़कर जमींदोज कर दिया गया है। बाकी घरों को तोड़ने का काम चल रहा है।

बड़ी तैयारी के साथ आया है प्रशासन

खंडवा के शक्कर तालाब इलाके में बुलडोजर कार्रवाई के लिए प्रशासन पूरे लाव-लश्कर के साथ पहुंचा है। यहां प्रशासन ने 137 घरों को तोड़ने के लिए 10 जेसीबी, 4 पोकलेन मशीन और 3 फायर टेंडर के साथ ही 10 डंपर और 3 एंबुलेंस की भी व्यवस्था की है। किसी हिंसक या विरोध की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

क्या है इतने बड़े बुलडोजर ऐक्शन की वजह

बता दें कि मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में लगातार बुलडोजर ऐक्शन हो रहा है। इस दौरान बुलडोजर का पीला पंजा अब खंडवा भी पहुंच चुका है। यहां के शक्कर तालाब इलाके में 137 घरों को तोड़ने के लिए चिन्हित किया गया था। प्रशासन का कहना है कि ये सभी घर अवैध अतिक्रमण करके बनाए गए थे।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|