3 साल पुराने Samsung फोन को मिला तगड़ा अपडेट, नए फीचर्स के साथ फोन चलने में आएगा ज्यादा मजा
सैमसंग ने अपने तीन साल पुराने फोन Samsung Galaxy M33 के लिए One UI 7 अपडेट भारत में रोलआउट कर दिया है। इस अपडेट के बाद यूजर्स को कई सारे नए फीचर्स और परफॉर्मेंस में सुधार दिखने वाला है।
Samsung ने अपने तीन साल पुराने मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M33 5G के लिए भारत में One UI 7 अपडेट रोलआउट शुरू कर दिया है। यह अपडेट 11 जून 2025 को टेक एक्सपर्ट Tarun Vats (@tarunvats33) द्वारा X पर शेयर की गई जानकारी के आधार पर आया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि Galaxy M33 के भारतीय यूजर्स को One UI 7 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह अपडेट Android 15 पर आधारित है और इसके साथ कई नए फीचर्स और परफॉर्मेंस में सुधार देखने को मिलेंगे। आइए इस अपडेट की डिटेल्स, इसके फीचर्स के बारे में आपको बताते हैं।

One UI 7 अपडेट के फायदे
One UI 7 अपडेट Samsung के मिड-रेंज डिवाइसेज को भी लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अनुभव देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह अपडेट Android 15 पर आधारित है और Galaxy M33 यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स लेकर आया है। अपडेट का साइज करीब 2GB है, और इसमें रिवाइज्ड यूजर इंटरफेस, बेहतर AI फीचर्स, और परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन शामिल हैं। इसके अलावा इस अपडेट में सिक्योरिटी पैच भी शामिल है, जो मई 2025 तक का लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट (33.6.23.2) प्रदान करता है।
अपडेट के बाद यूजर्स को दिखेंगे ये बदलाव
इस अपडेट के साथ नोटिफिकेशन पैनल और क्विक सेटिंग्स को अलग-अलग किया गया है, जिससे यूजर्स को अपने फोन को कंट्रोल करना आसान होगा। नए AI फीचर्स की मदद से कैमरा परफॉर्मेंस में भी सुधार किया गया है। Galaxy M33 में पहले से मौजूद 50MP क्वाड-कैमरा सेटअप अब और बेहतर फोटोज़ लेने में सक्षम होगा, खासकर लो-लाइट कंडीशन्स में। साथ ही, अपडेट के बाद फोन की स्पीड और मल्टीटास्किंग क्षमता में भी बढ़ोतरी होगी।
रोलआउट शुरू
One UI 7 अपडेट भारत में Galaxy M33 यूजर्स के लिए 11 जून 2025 से रोलआउट शुरू हो चुका है। यह अपडेट OTA (Over-The-Air) के जरिए डिवाइसेज तक पहुँच रहा है। यूजर्स अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर "Software Update" सेक्शन में अपडेट चेक कर सकते हैं। अपडेट का बिल्ड वर्जन M336BUXXUCFYE5 M336BUODMCFYE5 / M336BUXXUCFYE6 है। यह अपडेट धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचेगा, इसलिए कुछ यूजर्स को इसे डाउनलोड करने के लिए थोड़ा इंतज़ार करना पड़ सकता है।
Samsung Galaxy M33 5G में मिलेंगे ये शानदार फीचर्स
Samsung Galaxy M33 5G को 2022 में लॉन्च किया गया था। इसमें 6.6-इंच FHD+ डिस्प्ले, Exynos 1280 प्रोसेसर, और 6,000mAh की बैटरी है। फोन में 50MP क्वाड-कैमरा सेटअप और 5G सपोर्ट जैसे फीचर्स हैं, जो इसे बजट सेगमेंट में एक मजबूत ऑप्शन बनाते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।