कंपनी के पास बचा है ₹8.25 लाख की SUV का पुराना स्टॉक, अब दे रही ₹1.70 लाख की छूट; इतने में मिल रही
- सिट्रोन इंडिया ने अपनी बेसाल्ट कूप SUV की कीमत में जनवरी 2025 में इजाफा किया था। जिसके बाद इसकी नई एक्स-शोरूम कीमत 8.25 लाख रुपए से 14 लाख रुपए तक हो गई थी।

सिट्रोन इंडिया ने अपनी बेसाल्ट कूप SUV की कीमत में जनवरी 2025 में इजाफा किया था। जिसके बाद इसकी नई एक्स-शोरूम कीमत 8.25 लाख रुपए से 14 लाख रुपए तक हो गई थी। हालांकि, अब कंपनी इस कार की सेल्स में इजाफा करने के लिए इस पर 1.70 लाख रुपए तक का बढ़ा डिस्काउंट दे रही है। ये डिस्काउंट इस कार के मॉडल ईयर 2024 पर मिल रहा है। बता दें कि पहले इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमतें 7.99 लाख रुपए से 13.62 लाख रुपए तक थीं। यानी कंपनी ने इसकी कीमत में 28,000 रुपए तक का इजाफा किया था। ये देश की सबसे सस्ती कूप SUV भी है।
सिट्रोन बेसाल्ट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
बेसाल्ट का फ्रंट एंड सिट्रोन C3 एयरक्रॉस से काफी मिलता-जुलता है, जिसके साथ यह अपनी अंडरपिनिंग शेयर करता है। इसमें समान स्टाइल वाले DRLs, हेडलैंप क्लस्टर, ग्रिल और फ्रंट में एयर इनटेक की प्लेसमेंट भी समान है। बेसाल्ट के डिजाइन साइड से देखते पर साफ हो जाता है, क्योंकि इसमें एक कूप रूफलाइन है, जो बी-पिलर से नीचे की ओर एक इनबिल्ट स्पॉइलर लिप के साथ एक हाई डेक लिड में है। यह 16-इंच के डायमंड-कट एलॉय व्हील्स दिए हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Citroen Basalt
₹ 7.99 - 13.83 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Citroen Aircross
₹ 8.49 - 14.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv
₹ 10 - 19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Syros
₹ 9 - 17.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Sonet
₹ 8 - 15.7 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Jimny
₹ 12.76 - 14.96 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इसके इंटीरियर की बात करें इसका लेआउट C3 एयरक्रॉस जैसे ही है, जिसमें इसके डैशबोर्ड डिजाइन और 10.25-इंच सेंट्रल टचस्क्रीन जैसे एलिमेंट लिए गए हैं। एयरक्रॉस के विपरीत इसमें 7.0-इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले मिलता है। इसमें पीछे की सीटों के लिए एडजस्टेबल अंडर-थाई सपोर्ट है। बेसाल्ट में 15-वाट वायरलेस फोन चार्जर, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी दी है।
इसका पावरट्रेन की बात करें इसमें दो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। पहला एक नैचुरली एस्पिरेटेड 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 81 बीएचपी और 115 एनएम का टॉर्क देता है। यह केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। बेसाल्ट में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मिलता है, जो 108 बीएचपी और 195 एनएम के साथ आता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है।
कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें 5 सिंगल-टोन ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें पोलर व्हाइट, स्टील ग्रे, प्लेटिनम ग्रे, गार्नेट रेड और कॉस्मो ब्लू शामिल हैं। इनमें से व्हाइट और रेड कलर की रूफ भी मिलेगी। भारत में इसका मुकाबला टाटा कर्व के साथ मारुति ग्रैंड विटारा, होंडा एलिवेट, किआ सेल्टोस, हुंडई क्रेटा जैसे मॉडल से होगा।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।