Tata Nexon Becomes 1st Tata SUV To Cross 8 Lakh Sales Milestone ₹8 लाख की इस SUV ने रचा इतिहास, अब तक 8 लाख से ज्यादा घरों में पहुंची; ये क्रेटा या विटारा नहीं, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Tata Nexon Becomes 1st Tata SUV To Cross 8 Lakh Sales Milestone

₹8 लाख की इस SUV ने रचा इतिहास, अब तक 8 लाख से ज्यादा घरों में पहुंची; ये क्रेटा या विटारा नहीं

  • देश के सब-4-मीटर SUV सेगमेंट में टाटा नेक्सन काफी पॉपुलर कार है। अब इस SUV ने घरेलू बाजार में 8 लाख बिक्री का माइलस्टोन हासिल कर लिया है। साथ ही, नेक्सन इस रिकॉर्ड को बनाने वाली पहली टाटा SUV भी बन गई है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानThu, 20 March 2025 10:51 AM
share Share
Follow Us on
₹8 लाख की इस SUV ने रचा इतिहास, अब तक 8 लाख से ज्यादा घरों में पहुंची; ये क्रेटा या विटारा नहीं

देश के सब-4-मीटर SUV सेगमेंट में टाटा नेक्सन काफी पॉपुलर कार है। अब इस SUV ने घरेलू बाजार में 8 लाख बिक्री का माइलस्टोन हासिल कर लिया है। साथ ही, नेक्सन इस रिकॉर्ड को बनाने वाली पहली टाटा SUV भी बन गई है। यदि मौजूदा बिक्री की गति बनी रहती है, तो नेक्सन 2026 में 1 मिलियन (10 लाख) का आंकड़ा छू सकती है। बता दें कि नेक्सन को पेट्रोल, डीजल, CNG इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मॉडल में भी खरीदा जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 8 लाख रुपए है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा जैसे मॉडल से होता है। चलिए इसकी अब तक की सेल्स पर नजर डालते हैं।

टाटा नेक्सन सेल्स जनवरी 2018 से 2025
फेसियल ईयरनेक्सन सेल्सचेंज %
FY201827,547-
FY201955,00899.69%
FY202043,260-21.36%
FY202163,75647.38%
FY20221,24,13094.70%
FY20231,72,13838.68%
FY20241,71,929-0.12%
FY2025*1,46,723-7%
टोटल8,04,491-

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 8 - 15.6 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO

₹ 7.99 - 15.56 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Venue N Line

Hyundai Venue N Line

₹ 12.15 - 13.97 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Venue

Hyundai Venue

₹ 7.94 - 13.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza

₹ 8.34 - 14.14 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Kylaq

Skoda Kylaq

₹ 7.89 - 14.4 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

टाटा नेक्सन की जनवरी 2018 से 2025 में अब तक की सेल्स की बात करें तो FY2018 में 27,547 यूनिट बिकीं। FY2019 में 55,008 यूनिट बिकीं और इसे 99.69% की ग्रोथ मिली। FY2020 में 43,260 यूनिट बिकीं और इसे -21.36% की डिग्रोथ मिली। FY2021 में 63,756 यूनिट बिकीं और इसे 47.38% की ग्रोथ मिली। FY2022 में 1,24,130 यूनिट बिकीं और इसे 94.70% की ग्रोथ मिली। FY2023 में 1,72,138 यूनिट बिकीं और इसे 38.68% की ग्रोथ मिली। FY2024 में 1,71,929 यूनिट बिकीं और इसे -0.12% की डिग्रोथ मिली। FY2025 में अब तक 1,46,723 यूनिट बिकीं और इसे -7% की डिग्रोथ मिली। इस तरह इन फाइनेंशियल ईयर के दौरान इसकी 8,04,491 यूनिट बिकीं।

ये भी पढ़ें:लॉन्च होते ही ग्राहकों के दिमाग में घुस गया ये ई-स्कूटर, 50 हजार बुकिंग मिलीं

2025 टाटा नेक्सन के ज्यादातर वैरिएंट पहले की तरह ही हैं, लेकिन टाटा ने चुनिंदा ट्रिम लेवल (पर्सनास) में फीचर बढ़ाए हैं ताकि उन्हें उस कीमत पर बेहतर बनाया जा सके। स्मार्ट+, प्योर+, क्रिएटिव, क्रिएटिव+ PS और फियरलेस+ PS ऐसे वैरिएंट हैं जिनमें फीचर को बढ़ाया गया है। स्मार्ट+ ट्रिम में व्हील कैप जोड़े गए हैं। प्योर+ ट्रिम के साथ टाटा वैल्यू प्रपोजीशन को बढ़ाने के लिए ज्यादा बेहतर फीचर दे रहा है। इसमें अब बॉडी-कलर आउटसाइड डोर हैंडल, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 10.2-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रियर-व्यू कैमरा और ऑटो-फोल्ड ORVMs शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:भारतीय बाजार में बोल रही इस मोटरसाइकिल की तूती, 11 महीने में 4 लाख यूनिट बिकीं

क्रिएटिव ट्रिम में भी कई फीचर जोड़े गए हैं। मुख्य ऐड-ऑन में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 10.2-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 360-डिग्री कैमरा, क्रूज कंट्रोल और पुश-बटन स्टार्ट शामिल हैं। टॉप-स्पेक फियरलेस +PS ट्रिम में पैनोरमिक सनरूफ है। कंपनी ने क्रिएटिव+ PS को भी अपडेट किया है। क्रिएटिव+ ट्रिम में अब PS है, जिसका मतलब है कि इसमें पैनोरमिक सनरूफ दी है। क्रिएटिव+ PS ट्रिम में वायरलेस चार्जर, कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ फ्रंट फॉग लैंप, रियर ऑक्यूपेंट डिटेक्शन के साथ 60:40 स्प्लिट रियर बेंच सीटें और रियर डिफॉगर शामिल है।

ये भी पढ़ें:1 अप्रैल से इन तीन कंपनियों की कार हो जाएंगी महंगी, जेब पर इतना फर्क पड़ेगा

नेक्सन CNG में 98.5bhp और 170Nm का जनरेट करने वाला 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है। यह इंजन सिर्फ 6-स्पीड MT के साथ ही उपलब्ध है। इसमें टाटा की ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें CNG टैंक की कुल कैपेसिटी 60 लीटर और बूट स्पेस 321 लीटर है। टाटा का दावा है कि इसका माइलेज 17.44 किमी/किग्रा है। हालांकि, इसका रियल माइलेज शहर में 11.65 किमी/किग्रा और हाईवे पर 17.5 किमी/किग्रा के करीब है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।