Electric Car Sales March 2025 Tata Dominate MG, Mahindra, Hyundai, BYD इस कंपनी ने खींची टाटा के माथे पर चिंता की लकीर! बस 821 यूनिट से रही पीछे; सेगमेंट में मिली 232% की ग्रोथ, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Electric Car Sales March 2025 Tata Dominate MG, Mahindra, Hyundai, BYD

इस कंपनी ने खींची टाटा के माथे पर चिंता की लकीर! बस 821 यूनिट से रही पीछे; सेगमेंट में मिली 232% की ग्रोथ

  • देश के इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में टाटा मोटर्स का दबदबा आज भी कायम है। हालांकि, उसके लिए JSW MG मोटर लगातार चिंता की लकीर बढ़ा रही है। दरअसल, इन दोनों कंपनियों के बीच का अंतर काफी कम रह गया है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानMon, 7 April 2025 03:08 PM
share Share
Follow Us on
इस कंपनी ने खींची टाटा के माथे पर चिंता की लकीर! बस 821 यूनिट से रही पीछे; सेगमेंट में मिली 232% की ग्रोथ

देश के इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में टाटा मोटर्स का दबदबा आज भी कायम है। हालांकि, उसके लिए JSW MG मोटर लगातार चिंता की लकीर बढ़ा रही है। दरअसल, इन दोनों कंपनियों के बीच का अंतर काफी कम रह गया है। खासकर एक साल पुराने डेटा से दोनों कंपनियों की सेल्स को कम्पेयर किया जाए तब टाटा मोटर्स की सेल्स में 34% की गिरावट और एमजी मोटर की सेल्स में 232% की ग्रोथ नजर आती है। टाटा मोटर्स ने मार्च 2025 में कुल 4,710 इलेक्ट्रिक कार बेचीं। जबकि, एमजी मोटर ने 3,889 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेचीं। यानी दोनों के बीच महज 821 यूनिट का अंतर रहा।

इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेल्स मार्च 2025
कंपनीमार्च 2024मार्च 2025YoY %फरवरी 2025MoM %
टाटा मोटर्स7,1844,710-34%3,98018%
MG मोटर इंडिया1,1733,889232%3,44013%
महिंद्रा6921,944181%498290%
हुंडई मोटर इंडिया153849455%76611%
BYD इंडिया144396175%26748%
BMW इंडिया74250238%2366%
मर्सिडीज-बेंज53170221%69146%
सिट्रोन17846-74%60-23%
वोल्वो ऑटो इंडिया5146-10%23100%
किआ इंडिया3424-29%2114%

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
BYD Seal

BYD Seal

₹ 41 - 53 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BYD Atto 3

BYD Atto 3

₹ 24.99 - 33.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BYD eMAX 7

BYD eMAX 7

₹ 26.9 - 29.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BYD Sealion 7

BYD Sealion 7

₹ 48.9 - 54.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Windsor EV

MG Windsor EV

₹ 14 - 16 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Comet EV

MG Comet EV

₹ 7 - 9.84 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेल्स की बात करें तो टाटा मोटर्स ने मार्च 2024 में 7,184 इलेक्ट्रिक कार बेची थीं। जबकि मार्च 2025 में ये आंकड़ा 4,710 यूनिट का हो गया। यानी इसे 34% की डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। फरवरी 2025 में इसकी 3,980 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 18% की मंथली ग्रोथ मिली। MG मोटर इंडिया ने मार्च 2024 में 1,173 इलेक्ट्रिक कार बेची थीं। जबकि मार्च 2025 में ये आंकड़ा 3,889 यूनिट का हो गया। यानी इसे 232% की ग्रोथ मिली है। फरवरी 2025 में इसकी 3,440 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 13% की मंथली ग्रोथ मिली।

ये भी पढ़ें:इस छोटी SUV के नसीब में परमानेंट शामिल हो गई नबंर-1 की कुर्सी, कीमत सिर्फ ₹6 लाख

महिंद्रा ने मार्च 2024 में 692 इलेक्ट्रिक कार बेची थीं। जबकि मार्च 2025 में ये आंकड़ा 1,944 यूनिट का हो गया। यानी इसे 181% की ग्रोथ मिली है। फरवरी 2025 में इसकी 498 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 290% की मंथली ग्रोथ मिली। हुंडई मोटर इंडिया ने मार्च 2024 में 153 इलेक्ट्रिक कार बेची थीं। जबकि मार्च 2025 में ये आंकड़ा 849 यूनिट का हो गया। यानी इसे 455% की ग्रोथ मिली है। फरवरी 2025 में इसकी 766 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 11% की मंथली ग्रोथ मिली।

BYD इंडिया ने मार्च 2024 में 144 इलेक्ट्रिक कार बेची थीं। जबकि मार्च 2025 में ये आंकड़ा 396 यूनिट का हो गया। यानी इसे 175% की ग्रोथ मिली है। फरवरी 2025 में इसकी 267 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 48% की मंथली ग्रोथ मिली। BMW इंडिया ने मार्च 2024 में 74 इलेक्ट्रिक कार बेची थीं। जबकि मार्च 2025 में ये आंकड़ा 250 यूनिट का हो गया। यानी इसे 238% की ग्रोथ मिली है। फरवरी 2025 में इसकी 236 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 6% की मंथली ग्रोथ मिली।

मर्सिडीज-बेंज ने मार्च 2024 में 53 इलेक्ट्रिक कार बेची थीं। जबकि मार्च 2025 में ये आंकड़ा 170 यूनिट का हो गया। यानी इसे 221% की ग्रोथ मिली है। फरवरी 2025 में इसकी 69 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 146% की मंथली ग्रोथ मिली। सिट्रोन ने मार्च 2024 में 178 इलेक्ट्रिक कार बेची थीं। जबकि मार्च 2025 में ये आंकड़ा 46 यूनिट का हो गया। यानी इसे -74% की डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। फरवरी 2025 में इसकी 60 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे -23% की मंथली ग्रोथ मिली।

ये भी पढ़ें:पल्सर का सस्ता मॉडल शोरूम पहुंचा, कंपनी ने सिंगल ABS देकर घटा की कीमत

वोल्वो ऑटो इंडिया ने मार्च 2024 में 51 इलेक्ट्रिक कार बेची थीं। जबकि मार्च 2025 में ये आंकड़ा 46 यूनिट का हो गया। यानी इसे -10% की डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। फरवरी 2025 में इसकी 23 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 100% की मंथली ग्रोथ मिली। किआ इंडिया ने मार्च 2024 में 34 इलेक्ट्रिक कार बेची थीं। जबकि मार्च 2025 में ये आंकड़ा 24 यूनिट का हो गया। यानी इसे -29% की डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। फरवरी 2025 में इसकी 21 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 14% की मंथली ग्रोथ मिली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।