जुपिटर और एक्टिवा को टक्कर देने वाले नए 125cc स्कूटर की डिटेल LEAK; ये सेगमेंट में सबसे सस्ता होगा!
- हीरो ने अपने स्कूटर के पोर्टफोलियो में नया डेस्टिनी 125 शामिल किया है। ये कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर ये लिस्टेड हो चुका है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी कीमतों का एलान नहीं किया है।

हीरो ने अपने स्कूटर के पोर्टफोलियो में नया डेस्टिनी 125 शामिल किया है। ये कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर ये लिस्टेड हो चुका है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी कीमतों का एलान नहीं किया है। अब बाइकवाले ने अपनी एक खबर में ऐसा दावा किया है कि उसे इस स्कूटर से जुड़े नए डॉक्युमेंट मिले हैं, जिसमें इस बात का संकेत मिलते हैं कि वह इस मॉडल में एक और वेरिएंट जोड़ सकता है। रजिस्टर्ड अप्रूव्ड डॉक्युमेंट में डेस्टिनी 125 LX और डेस्टिनी 125 ZX+ के नाम शामिल हैं। जबकि ZX पहले से ही ब्रांड की वेबसाइट पर लिस्टेड है। इसमें LX एक नया वैरिएंट हो सकता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hero Destini 125
₹ 80,048 - 86,538

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Destini Prime
₹ 86,538

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Lexus LX
₹ 2.82 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Lectro F6i
₹ 57,999

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Lectro H3
₹ 24,499

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
रेंज का सबसे अफॉर्डेबल स्कूटर होगा
हीरो डेस्टिनी 125 LX इस रेंज का सबसे अफॉर्डेबल वर्जन होने की उम्मीद की जा रही है। इसका मतलब है कि इसका हार्डवेयर थोड़ा अलग हो सकता है। उम्मीद कर सकते हैं कि इसमें एलॉय के बजाय स्टील व्हील और दोनों सिरों पर ड्रम ब्रेक होंगे। जबकि वर्तमान में लिस्डेट बेस मॉडल, डेस्टिनी 125 VX में डिजिटल एनालॉग सेटअप है। उम्मीद है कि डेस्टिनी 125 LX पूरी तरह से एनालॉग सेटअप का उपयोग करेगा। अगर हीरो लागत को और कम करने के लिए क्रोम एक्सेंट के बिना LX मॉडल पेश करता है, तो इसमें आश्चर्य नहीं होगा।
ग्लोबल एक्सपो में कीमतें हो सकती है जारी
इसके अलावा, हीरो डेस्टिनी 125 LX में वही 125cc सिंगल-सिलेंडर मोटर मिल सकती है जो 9bhp का मैक्सिमम पावर और 10.4Nm की पीक टॉर्क जनरेट करती है। इसे CVT सेटअप से जोड़ा गया है। हार्डवेयर में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, मोनोशॉक और स्टील व्हील्स के साथ ड्रम ब्रेक शामिल हो सकते हैं। उम्मीद इस बात की है कि कंपनी भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में डेस्टिनी 125 की कीमतों का एलान कर सकती है। भारतीय बाजार में इस स्कूटर का मुकाबला, TVS जुपिटर 125 और होंडा एक्टिवा 125 जैसे मॉडल से होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।