Hero takes dominant lead in March 2025 bike and scooter sales होंडा, TVS या बजाज नहीं, बल्कि इस कंपनी के टू-व्हीलर लोगों को आ रहे ज्यादा पसंद; ये रॉयल एनफील्ड भी नहीं, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Hero takes dominant lead in March 2025 bike and scooter sales

होंडा, TVS या बजाज नहीं, बल्कि इस कंपनी के टू-व्हीलर लोगों को आ रहे ज्यादा पसंद; ये रॉयल एनफील्ड भी नहीं

  • देश के टू-व्हीलर सेगमेंट में किन कंपनियों का दबदबा है। इसकी लिस्ट सामने आ गई है। मार्च में इस लिस्ट में जिन पांच कंपनियों का दबदबा देखनो को मिला उसमें हीरो, होंडा, टीवीएस, बजाज, सुजुकी और रॉयल एनफील्ड शामिल रही।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानTue, 8 April 2025 02:48 PM
share Share
Follow Us on
होंडा, TVS या बजाज नहीं, बल्कि इस कंपनी के टू-व्हीलर लोगों को आ रहे ज्यादा पसंद; ये रॉयल एनफील्ड भी नहीं

देश के टू-व्हीलर सेगमेंट में किन कंपनियों का दबदबा है। इसकी लिस्ट सामने आ गई है। मार्च में इस लिस्ट में जिन पांच कंपनियों का दबदबा देखनो को मिला उसमें हीरो, होंडा, टीवीएस, बजाज, सुजुकी और रॉयल एनफील्ड शामिल रही। फिलहाल टॉप-6 में किसी भी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी को जगह नहीं मिली। हीरो और होंडा ने इस लिस्ट को डोमिनेट किया है। चलिए इन सभी की सालाना और मंथली सेल्स पर एक नजर डालते हैं।

टू-व्हीलर सेल्स मार्च 2025
कंपनीमार्च 2025फरवरी 2025चेंज %मार्च 2024चेंज %
हीरो5,06,6413,57,29641.84,56,72410.93
होंडा4,01,4113,83,9184.563,58,15112.08
टीवीएस2,97,6222,76,0727.812,60,53214.24
बजाज1,83,6591,46,13825.681,83,0040.36
सुजुकी1,05,73673,45543.9586,16422.71
रॉयल एनफील्ड88,05080,7998.9866,04433.32

टू-व्हीलर की ईयरली और मंथली सेल्स की बात करें तो हीरो ने मार्च 2025 में कुल 5,06,641 गाड़ियां बेचीं। जबकि फरवरी 2025 में उसने 3,57,296 गाड़ियां बेची थीं। यानी कंपनी को मंथली आधार पर 41.80% की ग्रोथ मिली। वहीं, मार्च 2024 में ये आंकड़ा 4,56,724 यूनिट का था। यानी कंपनी को ईयरली बेसिस पर 10.93% की ग्रोथ मिली। होंडा ने मार्च 2025 में कुल 4,01,411 गाड़ियां बेचीं। जबकि फरवरी 2025 में उसने 3,83,918 गाड़ियां बेची थीं। यानी कंपनी को मंथली आधार पर 4.56% की ग्रोथ मिली। वहीं, मार्च 2024 में ये आंकड़ा 3,58,151 यूनिट का था। यानी कंपनी को ईयरली बेसिस पर 12.08 की ग्रोथ मिली।

ये भी पढ़ें:महीनेभर पहले लॉन्च हुई ये कार, अब कंपनी दे रही ₹15 लाख का डिस्काउंट

टीवीएस ने मार्च 2025 में कुल 2,97,622 गाड़ियां बेचीं। जबकि फरवरी 2025 में उसने 2,76,072 गाड़ियां बेची थीं। यानी कंपनी को मंथली आधार पर 7.81% की ग्रोथ मिली। वहीं, मार्च 2024 में ये आंकड़ा 2,60,532 यूनिट का था। यानी कंपनी को ईयरली बेसिस पर 14.24 की ग्रोथ मिली। बजाज ने मार्च 2025 में कुल 1,83,659 गाड़ियां बेचीं। जबकि फरवरी 2025 में उसने 1,46,138 गाड़ियां बेची थीं। यानी कंपनी को मंथली आधार पर 25.68% की ग्रोथ मिली। वहीं, मार्च 2024 में ये आंकड़ा 1,83,004 यूनिट का था। यानी कंपनी को ईयरली बेसिस पर 0.36 की ग्रोथ मिली।

ये भी पढ़ें:बलेनो पर मिल रहा इतना बड़ा डिस्काउंट, सुनकर इसे खरीदने शोरूम पहुंच जाएंगे आप!

सुजुकी ने मार्च 2025 में कुल 1,05,736 गाड़ियां बेचीं। जबकि फरवरी 2025 में उसने 73,455 गाड़ियां बेची थीं। यानी कंपनी को मंथली आधार पर 43.95% की ग्रोथ मिली। वहीं, मार्च 2024 में ये आंकड़ा 86,164 यूनिट का था। यानी कंपनी को ईयरली बेसिस पर 22.71 की ग्रोथ मिली। रॉयल एनफील्ड ने मार्च 2025 में कुल 88,050 गाड़ियां बेचीं। जबकि फरवरी 2025 में उसने 80,799 गाड़ियां बेची थीं। यानी कंपनी को मंथली आधार पर 8.98% की ग्रोथ मिली। वहीं, मार्च 2024 में ये आंकड़ा 66,044 यूनिट का था। यानी कंपनी को ईयरली बेसिस पर 33.32 की ग्रोथ मिली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।