स्वैपेबल बैटरी के साथ होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक लॉन्च, फुल चार्ज पर 102Km तक दौड़ेगा; जानिए कीमत की डिटेल
- होंडा ने फाइनली नई एक्टिवा इलेक्ट्रिक को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे एक्टिवा ई नाम दिया है। ये भारतीय बाजार में कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर भी है।

होंडा ने फाइनली नई एक्टिवा इलेक्ट्रिक को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे एक्टिवा ई नाम दिया है। ये भारतीय बाजार में कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर भी है। कंपनी ने इसे दो वैरिएंट में लॉन्च किया है। इसमें स्टैंडर्ड और सिंक डुओ शामिल है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी कीमतों का एलान नहीं किया है। इसकी कीमतों से पर्दा 1 जनवरी से उठेगा। इसी दिन से इसकी बुकिंग भी शुरू की जाएगी। वहीं, डिलीवरी फरवरी 2025 से शुरू होगी। सबसे पहले इसे दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में सेल किया जाएगा।

मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Curvv EV
₹ 17.49 - 21.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 22.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 15.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Seltos
₹ 10.9 - 20.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV700
₹ 13.99 - 26.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Fronx
₹ 7.51 - 13.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
डु्अल स्वैपेबल बैटरी से मिलेंगी
एक्टिवा ई के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 1.5kWh की स्वैपेबल डु्अल बैटरी सेटअप की गई हैं। फुल चार्ज पर ये दोनों बैटरी 102Km की रेंज देने का दावा करती हैं। इन बैटरियों को होंडा मोबाइल पावर पैक ई कहा जाता है, जिन्हें होंडा पावर पैक एनर्जी इंडिया द्वारा डेवलप और मेंटेनेस किया जाता है। कंपनी का कहना है कि उसने पहले ही बेंगलुरु और दिल्ली में बैटरी-स्वैपिंग स्टेशन स्थापित कर दिए हैं। वहीं, मुंबई में जल्द ही ये स्टेशन लगाए जाएंगे। ये बैटरियाँ 6kW फिक्स मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती हैं, जो 22Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती हैं। इसमें तीन राइडिंग मोड ईकॉन, स्टैंडर्ड और स्पोर्ट शामिल किए गए हैं। इसकी टॉप स्पीड 80Km/h है। वहीं, 0 से 60 Km/h की स्पीड 7.3 सेकेंड में पकड़ सकता है।
7-इंच की TFT स्क्रीन मिलेगी
अब बात करें एक्टिवा ई के फीचर्स की तो इसमें होंडा रोडसिंक डुओ स्मार्टफोन एप्लिकेशन की कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे कई फीचर्स को ऑपरेट कर पाएंगे। इसमें 7-इंच की TFT स्क्रीन मिलती है। स्क्रीन नेविगेशन को सपोर्ट करती है। इसे हैंडलबार पर रखे गए टॉगल स्विच की मदद से कंट्रोल किया जाएगा। इसमें दिन और रात के मोड भी हैं। इसमें होंडा की H-स्मार्ट प्रमुख विशेषताएं भी इंटीग्रेटेड हैं, जिनमें स्मार्ट फाइंड, स्मार्ट सेफ, स्मार्ट अनलॉक और स्मार्ट स्टार्ट शामिल हैं।
5 कलर्स ऑप्शन मिलेंगे
बात करें इसमें मिलने वाले हार्डवेयर की तो इसमें 12-इंच के एलॉय व्हील दिए हैं, जो टेलिस्कोपिक फोर्क्स और डुअल स्प्रिंग द्वारा सस्पेंड किए गए हैं। जबकि ब्रेकिंग को डिस्क-ड्रम कॉम्बिनेशन द्वारा कंट्रोल किया जा सकता है। कंपनी ने इसे पर्ल शैलो ब्लू, पर्ल मिस्टी व्हाइट, पर्ल सेरेनिटी ब्लू, मैट फॉगी सिल्वर मेटैलिक और पर्ल इग्नियस ब्लैक जैसे 4 कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला ओला इलेट्रिक, टीवीएस आईक्यूब, बजाज चेतक, एथर एनर्जी जैसी कंपनियों के मॉडल से होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।