Honda Activa Electric Per KM Cost More Than Petrol Two Wheeler होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक के 1KM चलने का खर्च कितने रुपए? लेने से पहले जान लीजिए, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Honda Activa Electric Per KM Cost More Than Petrol Two Wheeler

होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक के 1KM चलने का खर्च कितने रुपए? लेने से पहले जान लीजिए

  • होंडा ने एक्टिवा-ई को बेंगलुरु में लॉन्च कर दिया है। कंपनी इसे स्टेप-बाई-स्टेप देश भर में लॉन्च करेगी। कंपनी इस स्कूटर को बैटरी स्वैपिंग प्लान केसाथ लेकर आई है। अब इसकी रियल रेंज को लेकर आंकड़े सामने आने लगे हैं।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानWed, 26 March 2025 06:00 PM
share Share
Follow Us on
होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक के 1KM चलने का खर्च कितने रुपए? लेने से पहले जान लीजिए

होंडा ने एक्टिवा-ई को बेंगलुरु में लॉन्च कर दिया है। कंपनी इसे स्टेप-बाई-स्टेप देश भर में लॉन्च करेगी। कंपनी इस स्कूटर को बैटरी स्वैपिंग प्लान केसाथ लेकर आई है। अब इसकी रियल रेंज को लेकर आंकड़े सामने आने लगे हैं। कंपनी एक्टिवा-ई को लेकर 102Km की रेंज का दावा करती है। हालांकि, इसकी रियल रेंज महज 56.6Km निकलकर आई। यानी कंपनी की रियल रेंज की तुलना में ये 45.4Km कम दौड़ा। इस वजह से इसकी प्रति किलमीटर कॉस्ट पेट्रोल टू-व्हीलर की तुलना में भी बहुत ज्यादा हो जाती है।

दरअसल, एक्टिवा-ई को अभी बैटरी स्वैपिंग प्लान के साथ ही खरीदा जा सकता है। इस प्लान की कीमत 2000 रुपए है। इस प्लान में 360 GST के भी देने होंगे। इस तरह इस प्लान की कुल कीमत 2360 रुपए हो जाती है। इस प्राइस में आप 12 बार बैटरी स्वैप कर पाएंगे। यानी आपको प्रति स्वैप 196 रुपए खर्च करने होंगे। इस तरह, प्रति चार्ज पर 56Km की रेंज से इसके 1Km का खर्च 3.5 रुपए निकलकर आता है। इस तरह ये पेट्रोल स्कूटर से भी महंगा हो जाता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Simple Energy OneS

Simple Energy OneS

₹ 1.4 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ultraviolette Tesseract

Ultraviolette Tesseract

₹ 1.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tunwal Storm ZX Advance 2

Tunwal Storm ZX Advance 2

₹ 1.35 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ADMS EVA

ADMS EVA

₹ 1.35 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ADMS DB

ADMS DB

₹ 1.33 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Bajaj Chetak

Bajaj Chetak

₹ 1.1 - 1.47 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:सड़क पर दौड़ते ही खुल गई होंडा एक्टिवा-ई की पोल, बस इतने KM ही निकली रियल रेंज

होंडा एक्टिवा ई स्कूटर की डिटेल
होंडा ने एक्टिवा ई इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1.5kWh की स्वैपेबल डु्अल बैटरी सेटअप की गई हैं। फुल चार्ज पर ये दोनों बैटरी 102Km की रेंज देने का दावा करती हैं। ये बैटरियां 6kW फिक्स मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती हैं, जो 22Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती हैं। इसमें तीन राइडिंग मोड ईकॉन, स्टैंडर्ड और स्पोर्ट शामिल किए गए हैं। इसकी टॉप स्पीड 80Km/h है। वहीं, 0 से 60 Km/h की स्पीड 7.3 सेकेंड में पकड़ सकता है। इसमें 7-इंच की TFT स्क्रीन मिलती है। स्क्रीन नेविगेशन को सपोर्ट करती है।

ये भी पढ़ें:ऑल्टो से इनविक्टो तक, अप्रैल से 1.16 लाख तक महंगी हो सकती हैं मारुति कारें

होंडा एक्टिवा-ई का रियल रेंज टेस्ट
कंपनी ने इसमें 1.5kWh की स्वैपेबल डु्अल बैटरी सेटअप की हैं। जो फुल चार्ज पर 102Km की रेंज देने का दावा करती हैं। जब स्कूटर को फुल चार्ज बैटरी के साथ स्टार्ट किया गया तब ओडोमीटर पर 102Km की रेंज दिख रही थी। इस स्कूटर को बेंगलुरु के सिटी ट्रैफिक में चलाना शुरू किया। जिसके बाद दोनों बैटरी डिस्चार्ज होने पर ये महज 56.6Km ही दौड़ पाया। यानी कंपनी द्वारा किए जाने वाले 102Km के दावे की तुलना में ये 45.4Km कम दौड़ा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।