बिना शोर-शराबा किए होंडा ने लॉन्च कर दी नई कार, इतनी सी कीमत में दे दिया बहुत कुछ; जानिए डिटेल
- होंडा कार्स इंडिया की लगभग सभी मॉडल की सेल्स काफी डाउन है। इसी वजह से कंपनी सेल्स में इजाफा करने के लिए लगातार एक्सपेरिमेंट कर रही है। कंपनी ने इसी कड़ी में लिमिटेड वैरिएंट और एपेक्स वैरिएंट को लॉन्च किया है।

होंडा कार्स इंडिया की लगभग सभी मॉडल की सेल्स काफी डाउन है। इसी वजह से कंपनी सेल्स में इजाफा करने के लिए लगातार एक्सपेरिमेंट कर रही है। कंपनी ने इसी कड़ी में लिमिटेड वैरिएंट और एपेक्स वैरिएंट को लॉन्च किया है। कंपनी ने अपनी पॉपुलर सिटी सेडान का भी एपेक्स एडिशन लॉन्च किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 13.3 लाख रुपए से 15.62 लाख रुपए है। सिटी भारत में सबसे लोकप्रिय सेडान में से एक रही है। यह दशकों से सेडान को पंसद करने वाले ग्राहकों को आकर्षित करती रही है। ऐसे में कंपनी अब इसका एपेक्स एडिशन लेकर आई है। सिटी के लिए एपेक्स एडिशन V और VX ट्रिम लेवल पर बेस्ड होगा। ये नॉर्मल मॉडल से 25,000 रुपए तक महंगा होगा।
होंडा सिटी | स्टैंडर्ड वैरिएंट | एपेक्स एडिशन |
VMT | 13,05,000 | 13,30,000 |
VCVT | 14,30,000 | 14,55,000 |
VX MT | 14,12,000 | 14,37,000 |
VX CVT | 15,37,000 | 15,62,000 |
नोट: सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Ather Energy 450 Apex
₹ 2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda City Hybrid
₹ 19 - 20.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda City
₹ 11.82 - 16.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Audi RS Q8
₹ 2.07 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Aprilia RS 660
₹ 17.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
होंडा सिटी एपेक्स एडिशन को लिमिटेड यूनिट के साथ बेचा जाएगा। जो इसे ब्रांड की ओर से एक विशेष और आकर्षक पेशकश बनाती है। एपेक्स एडिशन को मैनुअल और CVT गियरबॉक्स दोनों ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इसे V और VX ट्रिम के साथ पेश किए गए सभी कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। होंडा ने एपेक्स एडिशन को 'प्रीमियम पैकेज एन्हांसमेंट' बताया है।
एन्हांसमेंट की बात करें तो, सिटी एपेक्स एडिशन में स्टैंडर्ड V और VX ट्रिम्स के अलावा कुछ और फीचर जोड़े गए हैं। सिटी एपेक्स एडिशन की खासियतों में शानदार बेज इंटीरियर, प्रीमियम लेदरेट इंस्ट्रूमेंट पैनल, लेदरेट कंसोल गार्निश और प्रीमियम लेदरेट डोर पैडिंग शामिल हैं। इन प्रीमियम एलिमेंट्स के अलावा, सिटी एपेक्स एडिशन में इंस्ट्रूमेंट पैनल और डोर पॉकेट्स पर रिदमिक एंबिएंट लाइट सिस्टम भी दिया गया है। इस सिस्टम के लिए 7 कलर्स में खरीद पाएंगे। एपेक्स एडिशन के एक्सक्लूसिव सीट कवर और कुशन, फेंडर पर एपेक्स एडिशन बैज, ट्रंक पर एपेक्स एडिशन खास बनाते हैं।
होंडा सिटी के एपेक्स एडिशन पर बात करते हुए होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग और सेल्स के वाइस प्रेसिडेंट कुणाल बहल ने कहा कि होंडा सिटी भारत में एक बेहद सफल ब्रांड रहा है, जो ग्राहकों के बीच पॉपुलर है। यह लगातार होंडा कार्स इंडिया के लिए एक मजबूत बिजनेस पिलर रहा है। होंडा सिटी के एपेक्स एडिशन की शुरुआत के साथ, हमारा लक्ष्य अपने ग्राहकों को ज्यादा बेहतर और प्रीमियम पैकेज देना है। हमें पूरा भरोसा है कि ग्राहकों को यह नया एडिशन पसंद आएगा और हम होंडा परिवार में और ज्यादा ग्राहकों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।