ranchi police arrested 121 fled criminals in on e night रांची पुलिस को बड़ी कामयाबी, एक रात में पकड़ लिए फरार हुए 121 अपराधी, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़ranchi police arrested 121 fled criminals in on e night

रांची पुलिस को बड़ी कामयाबी, एक रात में पकड़ लिए फरार हुए 121 अपराधी

रांची पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक ही रात में रांची में फरार चल रहे करीब 121 अपराधियों को फिर से गिरफ्तार किया है। ये लंबे समय से फरार चल रहे थे।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांचीSat, 14 June 2025 08:18 AM
share Share
Follow Us on
रांची पुलिस को बड़ी कामयाबी, एक रात में पकड़ लिए फरार हुए 121 अपराधी

रांची पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने रांची के ग्रामीण इलाके के अलग-अलग जगहों से आपराधिक मामलों में फरार चल रहे 121 आरोपियों को एक ही रात गिरफ्तार कर लिया। इसमें 22 लोगों के बेल के दस्तावेज दिखाने के बाद छोड़ दिया गया। जेल भेजे गए दर्जनों वांछित लंबे समय से फरार थे। सभी की गिरफ्तारी जिला के ग्रामीण क्षेत्र से हुई।

25 थाना और ओपी पुलिस की ओर से गुरुवार की रात में वारंट निष्पादन करने को लेकर एस ड्राइव चलाया गया। सभी वारंटियों को शुक्रवार को कांके रोड स्थित न्यू पुलिस लाइन लाया गया, जहां से सभी को शाम में न्यायिक हिरासत में होटवार जेल दिया गया। जेल भेजे गये वांछितों में बुंडू, नगड़ी और लापुंग थाना क्षेत्र में घटित नक्सल घटना में शामिल तीन लोग भी शामिल हैं। इसके अलावा गिरफ्तार वारंटियों में हत्या, आर्म्स एक्ट, चेक बाउंस, धोखाधड़ी, ठगी, रंगदारी, प्रताड़ना, मारपीट, चोरी, लूट, डकैती, हत्या की नीयत से हमला, अपहरण, अवैध खनन, मोटर दुर्घटना समेत विविध आपराधिक मामलों में शामिल अपराधी भी हैं।

रांची पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी अपराधियों में से कई लंबे समय से फरार थे और कई जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद से पुलिस की नजरों से बचते फिर रहे थे। वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिसकर्मियों की 60 टीम बनाई गई थी। इसमें शामिल पुलिसकर्मियों ने वारंटियों की धर-पकड़ के लिए 181 स्थानों पर छापामारी की थी। इसी क्रम में सभी की गिरफ्तारी हुई।