Mahindra achieves record sales in FY25, driven by Thar Roxx, Scorpio N and XUV700, check details अपनी SUVs के दम पर इस कंपनी ने बनाया रिकॉर्ड, हासिल की अब तक की सबसे बड़ी बिक्री; हुंडई और टाटा देखती रह गई, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Mahindra achieves record sales in FY25, driven by Thar Roxx, Scorpio N and XUV700, check details

अपनी SUVs के दम पर इस कंपनी ने बनाया रिकॉर्ड, हासिल की अब तक की सबसे बड़ी बिक्री; हुंडई और टाटा देखती रह गई

मार्केट में महिंद्रा थार रॉक्स, स्कॉर्पियो-N और XUV700 की शानदार डिमांड है। महिंद्रा ने फाइनेंशियल इयर 2024-25 में रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने कुल 5,51,487 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले फाइनेंशियल इयर 2023-24 की तुलना में 20 प्रतिशत ज्यादा है।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 1 April 2025 03:32 PM
share Share
Follow Us on
अपनी SUVs के दम पर इस कंपनी ने बनाया रिकॉर्ड, हासिल की अब तक की सबसे बड़ी बिक्री; हुंडई और टाटा देखती रह गई

भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने फाइनेंशियल इयर 2024-25 में अपनी अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की है। इस दौरान कंपनी ने कुल 5,51,487 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले फाइनेंशियल इयर 2023-24 में बेची गई 4,59,877 यूनिट्स की तुलना में 20 प्रतिशत ज्यादा है। इस उपलब्धि में प्रमुख योगदान महिंद्रा की नई और लोकप्रिय एसयूवी मॉडल्स थार रॉक्स, स्कॉर्पियो-N और XUV700 का रहा। कंपनी ने यह भी बताया कि उसने व्हीकल रजिस्ट्रेशन (Vahan Registrations) के मामले में भी नया रिकॉर्ड बनाया, जो साल-दर-साल 20 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

ये भी पढ़ें:मारुति स्विफ्ट खरीदें या टाटा टियागो! कन्फ्यूज है तो यहां जान लीजिए पूरी डिटेल्स

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

मार्च 2025 में भी महिंद्रा ने शानदार प्रदर्शन किया

मार्च 2025 में महिंद्रा ने कुल 50,835 कारों की बिक्री की है, जो पिछले साल इसी अवधि की तुलना में 23 प्रतिशत ज्यादा है। भारत में कंपनी ने 48,048 कारें बेचीं, जो मार्च 2024 की 40,631 यूनिट्स के मुकाबले 18 प्रतिशत ज्यादा है।

इसके अलावा महिंद्रा ने मार्च महीने में 2,787 यूनिट्स का निर्यात किया। इसी महीने के मिड से कंपनी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी महिंद्रा XEV 9e (Mahindra XEV 9e) और BE 6 की डिलीवरी भी शुरू कर दी है।

महिंद्रा बनी भारत की सबसे बड़ी एसयूवी निर्माता

कंपनी ने इस साल कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। महिंद्रा न केवल भारत की नंबर-1 एसयूवी निर्माता बनी, बल्कि रेवेन्यू के मामले में देश की दूसरी सबसे बड़ी पैसेंजर वाहन निर्माता कंपनी भी बन गई।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव डिवीजन के प्रेसिडेंट, वीजय नाकरा ने बताया कि मार्च में कंपनी ने कुल 48,048 एसयूवी बेचीं, जो 18 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है, जबकि हल्के कॉमर्शियल वाहनों (LCV) समेत कुल बिक्री 83,894 यूनिट्स तक पहुंच गई, जो पिछले साल की तुलना में 23 प्रतिशत ज्यादा है।

उन्होंने यह भी कहा कि हमने अपनी इलेक्ट्रिक ओरिजिन एसयूवी की डिलीवरी भी शुरू कर दी है और हमें इस सेगमेंट में मजबूत डिमांड देखने को मिल रही है। इस साल हम पहली बार घरेलू बाजार में 5 लाख से अधिक एसयूवी बेचने में सफल रहे हैं।

महिंद्रा XEV 9e और BE 6: दमदार बैटरी और लंबी रेंज

महिंद्रा ने अपनी पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9e और BE 6 की डिलीवरी भी शुरू कर दी है। फिलहाल, इन दोनों गाड़ियों के सिर्फ टॉप वैरिएंट - Pack Three की डिलीवरी की जा रही है।

महिंद्रा XEV 9e Pack Three की शुरुआती कीमत 30.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। वहीं, महिंद्रा BE 6 Pack Three की कीमत 26.90 लाख (एक्स-शोरूम) है।

दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी में 79 kWh की बैटरी दी गई है। महिंद्रा (Mahindra) BE 6 की रेंज 682 किलोमीटर और XEV 9e की रेंज 656 किलोमीटर बताई गई है। दोनों एसयूवी 285 bhp की पावर और 380 Nm का टॉर्क जेनरेट करती हैं।

ये भी पढ़ें:अब महिंद्रा की इन दमदार SUVs से दुश्मनों का सामना करेगी भारतीय सेना

महिंद्रा की लगातार बढ़ती लोकप्रियता

महिंद्रा की दमदार एसयूवी मॉडल्स, दमदार इलेक्ट्रिक वाहन, और बढ़ती बाजार पकड़ इसे भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में और भी मजबूत बना रही है। आगामी वर्षों में कंपनी अपने नए इलेक्ट्रिक और पेट्रोल-डीजल मॉडल्स के साथ और भी नए रिकॉर्ड बना सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।