महिंद्रा की सेल में इन 2 इलेक्ट्रिक कार ने लगाए चार चांद, लेकिन नंबर-1 तो हर बार की तरह ये मॉडल ही रहा
- महिंद्रा ने अपनी मार्च सेल्स का ब्रेकअप डेटा जारी कर दिया है। अब कंपनी के भारतीय बाजार में कुल 9 मॉडल बिक रहे हैं। इसमें उसके 3 इलेक्ट्रिक मॉडल भी शामिल हैं। इस लिस्ट में XEV 9e और BE 6 एकदम नई इलेक्ट्रिक SUVs हैं।

महिंद्रा ने अपनी मार्च सेल्स का ब्रेकअप डेटा जारी कर दिया है। अब कंपनी के भारतीय बाजार में कुल 9 मॉडल बिक रहे हैं। इसमें उसके 3 इलेक्ट्रिक मॉडल भी शामिल हैं। इस लिस्ट में XEV 9e और BE 6 एकदम नई इलेक्ट्रिक SUVs हैं। हालांकि, कंपनी के लिए हर बार की तरह इस बार भी स्कॉर्पियो सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। स्कॉर्पियो की सेल्स में मंथली बेसिस पर इजाफा हुआ है, लेकिन ईयरली बेसिस पर इस कार की डिमांड में गिरावट आई है। बता दें कि पिछले महीने इसकी 13,913 यूनिट बिकी थीं। जबकि फरवरी में इसकी 13,618 यूनिट और मार्च 2024 में 15,151 यूनिट बिकी थीं। चलिए कंपनी की सेल्स पर एक नजर डालते हैं।
महिंद्रा कार सेल्स जनवरी से मार्च 2025 | |||
मॉडल | जनवरी | फरवरी | मार्च |
स्कॉर्पियो | 15,442 | 13,618 | 13,913 |
थार | 7,557 | 9,248 | 8,936 |
XUV 700 | 8,399 | 7,468 | 6,851 |
बोलेरो नियो | 8,682 | 8,690 | 8,031 |
XUV 3XO | 8,454 | 7,861 | 7,055 |
XUV 400 EV | 288 | 322 | 238 |
XEV 9e | - | - | 2,080 |
BE 6 | - | - | 934 |
मराजो | 0 | 17 | 10 |
टोटल | 48,822 | 47,224 | 48,048 |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra XUV700
₹ 13.99 - 25.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Marazzo
₹ 14.59 - 17 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Bolero
₹ 9.79 - 10.91 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 11.5 - 17.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV 3XO
₹ 7.99 - 15.56 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
महिंद्रा की इस साल के पहले तीन महीनों की सेल्स की बात करें तो स्कॉर्पियो की जनवरी में 15,442 यूनिट बिकीं। फरवरी में इसकी 13,618 यूनिट बिकी थीं। जबकि, मार्च में इसकी 13,913 यूनिट बिकी थीं। थार की जनवरी में 7,557 यूनिट बिकीं। फरवरी में इसकी 9,248 यूनिट बिकी थीं। जबकि, मार्च में इसकी 8,936 यूनिट बिकी थीं। XUV 700 की जनवरी में 8,399 यूनिट बिकीं। फरवरी में इसकी 7,468 यूनिट बिकी थीं। जबकि, मार्च में इसकी 6,851 यूनिट बिकी थीं।
बोलेरो नियो की जनवरी में 8,682 यूनिट बिकीं। फरवरी में इसकी 8,690 यूनिट बिकी थीं। जबकि, मार्च में इसकी 8,031 यूनिट बिकी थीं। XUV 3XO की जनवरी में 8,454 यूनिट बिकीं। फरवरी में इसकी 7,861 यूनिट बिकी थीं। जबकि, मार्च में इसकी 7,055 यूनिट बिकी थीं। XUV 400 EV की जनवरी में 288 यूनिट बिकीं। फरवरी में इसकी 322 यूनिट बिकी थीं। जबकि, मार्च में इसकी 238 यूनिट बिकी थीं।
XEV 9e की मार्च में 2,080 यूनिट बिकी थीं। BE 6 की मार्च में 934 यूनिट बिकी थीं। मराजो की जनवरी में 0 यूनिट बिकी। फरवरी में इसकी 17 यूनिट बिकी थीं। जबकि, मार्च में इसकी 10 यूनिट बिकी थीं। इस तरह कंपनी ने जनवरी में 48,822 यूनिट, फरवरी में 47,224 यूनिट और मार्च में 48,048 यूनिट बेचीं। कंपनी की नई इलेक्ट्रिक कारों को ग्राहकों की तरफ से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।