456Km रेंज और 6 एयरबैग वाली इलेक्ट्रिक SUV पर आया 4 लाख का डिस्काउंट, इस महीने इतने में मिल रही
- महिंद्रा के इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर पोर्टफोलियो में अब कई मॉडल शामिल हो चुके हैं। हालांकि, इसमें एंट्री लेवल मॉडल XUV400 है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक SUV पर इस महीने ग्राहकों को 4 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है।

महिंद्रा के इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर पोर्टफोलियो में अब कई मॉडल शामिल हो चुके हैं। हालांकि, इसमें एंट्री लेवल मॉडल XUV400 है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक SUV पर इस महीने ग्राहकों को 4 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। दरअसल, इस कार का 2024 का स्टॉक अभी भी बचा हुआ है, जिसे खाली करने कंपनी इतना पड़ा ऑफर दे रही है। इस ऑल-इलेक्ट्रिक SUV के सिर्फ टॉप दो EL Pro वैरिएंट ही बेनिफिट के साथ उपलब्ध हैं। ये MY2024 और MY2025 दोनों स्टॉक पर लागू हैं। MY2024 XUV400 पर सबसे ज्यादा 4 लाख रुपए तक की छूट मिल रही है। वहीं, MY2025 XUV400 मॉडल भी 2.50 लाख रुपए के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 15.49 लाख रुपए से शुरू है।
महिंद्रा XUV400 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
महिंद्रा XUV400 के नए PRO वैरिएंट को EC PRO और EL PRO वैरिएंट के नाम से पेश किया है। नई ईवी एक अपडेटेड डैशबोर्ड, नई फीचर्स, डुअल टोन थीम और पहले की तुलना में अधिक टेक्नोलॉजी से लैस है। इसके पुराने डैशबोर्ड और क्लाइमेट कंट्रोल पैनल डिजाइन को और अधिक एडवांस्ड दिखने के लिए अपडेट किया गया है। जबकि डैशबोर्ड के पैसेंजर साइड में अब स्टोरेज की जगह एक पियानो ब्लैक इंसर्ट मिलता है। इसके 34.5 kWh बैटरी पैक की 375Km की रेंज और 39.4kWh बैटरी पैक की 456Km रेंज है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 22.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 15.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Seltos
₹ 10.9 - 20.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV700
₹ 13.99 - 26.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
ईवी के क्लाइमेंट कंट्रोल को भी अपडेट किया गया है, यह अब XUV700 और स्कॉर्पियो N की तरह दिखता है। इसके अलावा बड़ी इंफोटेनमेंट यूनिट को शामिल करने के लिए XUV400 के सेंट्रल AC वेंट को भी रिपोजिशन किया गया है। स्टीयरिंग व्हील भी XUV700 जैसा लगाया गया है। XUV400 के केबिन में कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। इनमें बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले शामिल है।
इसमें डुअल जोन AC, रियर सीट पैसेजर्स के लिए टाइप-सी USB चार्जर और नए रियर AC वेंट शामिल है। साथ ही, इसमें वायरलेस फोन चार्जिंग, सनरूफ, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और हाईट एडस्टेबल ड्राइवर की सीट जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। इसमें अब एक पैनारोमिक सनरूफ भी मिलेगा। ये पहला मौका है जब इसमें सनरूफ को शामिल किया गया है। इसमें 6 एयरबैग, एक रिवर्स कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESP) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।