देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार, इसे चुपके से 11493 लोगों ने खरीद डाला; कीमत 5.44 लाख रुपए
- मारुति ने फरवरी 2025 सेल्स का डेटा जारी कर दिया है। पिछले महीने 199,400 यूनिट बेचीं। जबकि फरवरी 2024 में ये आंकड़ा 197,471 यूनिट का था। कंपी की इस सेल में देश की सबसे पॉपुलर वैन सेगमेंट की ईको का भी अहम रोल रहा।

मारुति ने फरवरी 2025 सेल्स का डेटा जारी कर दिया है। पिछले महीने 199,400 यूनिट बेचीं। जबकि फरवरी 2024 में ये आंकड़ा 197,471 यूनिट का था। कंपी की इस सेल में देश की सबसे पॉपुलर वैन सेगमेंट की ईको का भी अहम रोल रहा। दरअसल, पिछले महीने ईको की 11,493 यूनिट बिकीं। हालांकि, फरवरी 2024 में इसकी 12,147 यूनिट बिकी थीं। जबकि, जनवरी 2025 में ये आंकड़ा 11,250 यूनिट का था। यानी ईयरली बेसिस पर इसे डिग्रोथ, लेकिन मंथली बेसिस पर ग्रोथ मिली है। ईको, मारुति की ऐसी कार है जिसका ज्यादा जिक्र नहीं होता, लेकिन बिक्री के सामले में ये कई कारों पर भारी पड़ती है। ईको एक यूटिलिटी कार है, जिसे 5, 6 और 7 सीटर फॉर्मेट में खरीद सकते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.44 लाख रुपए है।
मारुति सुजुकी ईको की सेल्स | |
महीना | यूनिट |
जुलाई 2024 | 11,916 |
अगस्त 2024 | 10,985 |
सितंबर 2024 | 11,908 |
अक्टूबर 2024 | 11,653 |
नवंबर 2024 | 10,589 |
दिसंबर 2024 | 11,676 |
जनवरी 2025 | 11,250 |
फरवरी 2025 | 11,493 |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Eeco
₹ 5.32 - 6.58 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 23.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 15.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Seltos
₹ 11.13 - 20.51 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV700
₹ 13.99 - 25.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
न्यू मारुति ईको के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
मारुति ईको में K सीरीज 1.2-लीटर इंजन मिलता है। पेट्रोल से 80.76 PS का पावर और 104.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। जबकि CNG से घटकर 71.65 PS और 95 Nm का अधिकतम टॉर्क हो जाता है। टूर वैरिएंट के लिए कंपनी का दावा है कि गैसोलीन ट्रिम के लिए 20.2 km/l और CNG के लिए 27.05 km/kg है। वहीं, पैसेंजर ट्रिम के लिए पेट्रोल के लिए माइलेज 19.7 km/l और CNG के लिए 26.78 km/kg तक कम हो जाता है।
ईको में 11 सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, जो सेफ्टी से जुड़े सभी मौजूदा और कुछ आने वाले नियमों को पूरा करती है। इनमें रिवर्स पार्किंग सेंसर, इंजन इमोबिलाइजर, दरवाजों के लिए चाइल्ड लॉक, सीट बेल्ट रिमाइंडर, EBD के साथ ABS, डुअल फ्रंट एयरबैग शामिल हैं। ईको को अब एक नया स्टीयरिंग व्हील और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। दोनों यूनिट कंपनी ने अपनी एस-प्रेसो और सेलेरियो से ली हैं। पुराने स्लाइडिंग AC कंट्रोल को भी नई रोटरी यूनिट से बदल दिया गया है।
इसे 4 वैरिएंट में खरीद सकते हैं। जिसमें 5-सीटर, 7-सीटर, कार्गो, टूर और एम्बुलेंस बॉडी स्टाइल शामिल हैं। ईको के डायमेंशन की बात करें तो ईको की लंबाई 3,675mm, चौड़ाई 1,475mm और ऊंचाई 1,825mm है। एम्बुलेंस वर्जन की ऊंचाई 1,930mm है। इसके 5-सीटर वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमतें 5.44 लाख रुपए से लेकर 7-सीटर वैरिएंट तक 6.70 लाख रुपए तक जाती हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।