BJP Announces 16-Member Executive Committee Under Deepak Valmiki भाजपा मंडल अध्यक्ष ने घोषित की सोलह सदस्यीय कार्यकारिणी , Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsBJP Announces 16-Member Executive Committee Under Deepak Valmiki

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने घोषित की सोलह सदस्यीय कार्यकारिणी

Moradabad News - भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष दीपक वाल्मीकि ने 16 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की। इस कार्यकारिणी में दिलीप सिंह, डॉक्टर आफताब हाशमी, पीयूष अग्रवाल, कपिल कुमार, उदयवीर सिंह, जयवीर सिंह उपाध्यक्ष हैं। नए...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSun, 15 June 2025 07:07 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने घोषित की सोलह सदस्यीय कार्यकारिणी

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष दीपक वाल्मीकि ने 16 सदस्यीय कार्यकारिणी की रविवार को घोषणा कर दी। हाईकमान के आदेश पर यह घोषणा की गई है। सोलह सदस्यीय कार्यकारिणी में दिलीप सिंह ,डॉक्टर आफताब हाशमी,पीयूष अग्रवाल, कपिल कुमार, उदयवीर सिंह,जयवीर सिंह को उपाध्यक्ष, दिनेश प्रजापति ,संजीव चौहान को महामंत्री, रचना सैनी, हेमेंद्र प्रताप सिंह, सोमेश्वर प्रसाद ,लेखराज सिंह ,उमेश कश्यप और मंजू रानी पाल को मंडल मंत्री तथा भारत सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। नव नियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए नगर के चैन सुख दास राइस मिल स्थित भाजपा कार्यालय में जश्न मनाते हुए आतिशबाजी की गई और मिठाई बांटी गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।