मारुति की इस 6-सीटर कार पर आया गजब का डिस्काउंट, इस महीने खरीदने पर हजारों रुपए बच जाएंगे
- मारुति सुजुकी इंडिया की कारों को आज से खरीदना महंगा होने वाला है। कंपनी अपनी कारों की कीमतों में 4% तक का इजाफा करने वाली है। इस बीच कंपनी ने अपनी नेक्सा डीलरशिप पर बिकने वाली कारों पर डिस्काउंट का भी अनाउंसमेंट कर दिया है।

मारुति सुजुकी इंडिया की कारों को आज से खरीदना महंगा होने वाला है। कंपनी अपनी कारों की कीमतों में 4% तक का इजाफा करने वाली है। इस बीच कंपनी ने अपनी नेक्सा डीलरशिप पर बिकने वाली कारों पर डिस्काउंट का भी अनाउंसमेंट कर दिया है। इस डीलरशिप पर बिकने वाली प्रीमियम 6-सीटर XL6 पर कंपनी 25,000 रुपए का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। XL6 के सभी वैरिएंट पर 20,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 25,000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट मिल रहा है। XL6 उन कुछ नेक्सा कारों में से एक है जिन पर कैश डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। इस अर्टिगा प्रीमियम MPV सिबलिंग की एक्स-शोरूम कीमत 11.71 लाख रुपए से शुरू होकर 14.71 लाख रुपए तक जाती है।
मारुति XL6 एक्स-शोरूम कीमतें | |
वैरिएंट | कीमतें |
जेटा | 11,71,000 रुपए |
जेटा CNG | 12,66,000 रुपए |
अल्फा | 12,71,000 रुपए |
जेटा AT | 13,11,000 रुपए |
अल्फा+ | 13,31,000 रुपए |
अल्फा AT | 14,11,000 रुपए |
अल्फा+ AT | 14,71,000 रुपए |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki XL6
₹ 11.71 - 14.87 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Rumion
₹ 10.44 - 13.73 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Ertiga
₹ 8.84 - 13.13 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Syros
₹ 9 - 17.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Venue N Line
₹ 12.15 - 13.97 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Citroen Aircross
₹ 8.49 - 14.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मारुति XL6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
मारुति XL6 में नेक्स्ट-जनरेशन 1.5-लीटर K15C का डुअल जेट पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियर भी होंगे जो पैडलर शिफ्टर्स के साथ आते हैं। ये 114 bhp की मैक्स पॉवर और 137 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। न्यू मारुति XL6 को जेटा, अल्फा, अल्फा प्लस वैरिएंट में खरीद सकते हैं। वहीं, जेटा को CNG में भी खरीदा जा सकता है।
कंपनी ने कार में पहली बार वेंटिलेटेड सीट का ऑप्शन दिया है। देश में गर्मी और उमस का मौसम लंबे वक्त तक रहता है, वहीं देश के कुछ ही हिस्सों में थोड़े समय के लिए सर्दी का मौसम आता है, ऐसे में कार खरीदारों के बीच वेंटिलेटेड सीट के ऑप्शन की डिमांड बढ़ी है। जहां तक सेफ्टी की बात है इसमें 4 एयरबैग स्टैंडर्ड और 6 एयरबैग प्रीमियम वर्जन शामिल हैं।
XL6 में कंपनी मारुति की कई गाड़ियों के अलग-अलग प्रीमियम फीचर्स को शामिल किया है। जैसे इसमें एक 360 डिग्री कैमरा, 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा। वहीं एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले जैसे कार कनेक्ट फीचर्स भी दिए हैं। वायरलैस चार्जिंग, स्मार्ट प्ले प्रो सिस्टम और सुज़ुकी कनेक्ट टेलिमैटिक्स भी इसमें मौजूद हैं।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।