इसे कहते हैं तारणहार बनना, ये इलेक्ट्रिक कार सभी मॉडल से ज्यादा बिकी; कंपनी को दिलाई 32% की ग्रोथ
एमजी मोटर्स इंडिया की मई सेल्स का ब्रेकअप डेटा सामने आ गया है। कंपनी के लिए हर बार की तरह एक बार फिर विंडसर EV सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इसकी डिमांड के सामने कंपनी के दूसरे ICE व्हीकल भी फीके पड़ गए।

एमजी मोटर्स इंडिया की मई सेल्स का ब्रेकअप डेटा सामने आ गया है। कंपनी के लिए हर बार की तरह एक बार फिर विंडसर EV सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इसकी डिमांड के सामने कंपनी के दूसरे ICE व्हीकल भी फीके पड़ गए। कंपनी के लिए उसके इलेक्ट्रिक मॉडल लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, चौंकाने वाली बात ये है कि विंडसर EV को छोड़कर सभी दूसरे मॉडल की ईयरली डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। इसके बाद भी कंपनी की ओवरऑल सेल्स में 32% की ग्रोथ देखने को मिली। चलिए आपको एक बार कंपनी की सेल्स के आंकड़े दिखाते हैं।
MG मोटर सेल्स मई 2025 | |||
मॉडल | मई 2025 | मई 2024 | ग्रोथ % |
विंडसर | 3,939 | 0 | 0% |
हेक्टर | 1,098 | 1,906 | -42% |
कॉमेट | 823 | 1,200 | -31% |
ZS EV | 360 | 537 | -33% |
एस्टर | 84 | 991 | -92% |
ग्लॉस्टर | 0 | 135 | -100% |
टोटल | 6,304 | 4,769 | 32% |
MG विंडसर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
2024 में लॉन्च होने वाली विंडसर MG की प्रीमियम CUV है। इसे 3 वैरिएंट में खरीद सकते हैं। इसमें 38kWh बैटरी पैक है, जो 332Km की रेंज देता है। इसमें एक सिंगल FWD मोटर है जो 134bhp और 200Nm का जनरेट करती है। टॉप-स्पेक वैरिएंट में लेवल-2 ADAS, रियर AC वेंट के साथ क्लाइमेट कंट्रोल, डुअल डिजिटल स्क्रीन, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक ग्लास रूफ, 360-डिग्री कैमरा और एक बहुत ही व्यापक कनेक्टेड कार सूट जैसे फीचर्स दिए हैं।
इस इलेक्ट्रिक कार में कई लैंग्वेज में नॉइज कंट्रोलर, जियो ऐप्स और कनेक्टिविटी, TPMS, 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD और एक फुल LED लाइट दी है। इसमें शानदार सीटबैक ऑप्शन है, जो इलेक्ट्रिकली 135 डिग्री तक झुक सकता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 13.50 लाख से 15.50 लाख रुपए तक हैं। इसने अपने सेगमेंट में टाटा कर्व ईवी, महिंद्रा XUV400को भी पीछे छोड़ दिया।
विंडसर EV प्रो में 52.9kWh LFP बैटरी पैक दिया है। स्टैंडर्ड विंडसर EV की 38kWh LFP बैटरी की ARAI-सर्टिफाइट रेंज 332km की तुलना में प्रो की रेंज 449km है। विंडसर EV प्रो की पावर आउटपुट 136hp और टॉर्क आउटपुट 200Nm पर स्टैंडर्ड मॉडल की तरह हैं। चार्जिंग के लिए, विंडसर EV प्रो 7.4kWh AC चार्जर के साथ आता है जो बैटरी को पूरी तरह से चार्ज करने में लगभग 9.5 घंटे का समय लेता है। 60kW DC फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है जो 50 मिनट में 20 से 80% चार्ज करने की अनुमति देता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।