25 किमी. का माइलेज देने वाली इस गजब SUV पर टूटे लोग, 10 हफ्ते तक पहुंचा वेटिंग; कीमत मात्र ₹8.69 लाख
फैमिली SUV मारुति ब्रेजा (Maruti Brezza) की डिमांड मार्केट में लगातार बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि अभी इस पर 10 हफ्ते का वेटिंग पीरियड चल रहा है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

कार निर्माता कंपनी मारुति ब्रेजा (Maruti Brezza) भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट SUVs में से एक है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जून 2025 में भी इसकी डिलीवरी के लिए ग्राहकों को इंतजार करना पड़ रहा है। लेकिन, हर वैरिएंट के लिए वेटिंग पीरियड चाहे वो पेट्रोल हो, हाइब्रिड हो या CNG वर्जन अलग है। आइए जानते हैं कि कौन-से वैरिएंट पर कितना इंतजार करना पड़ सकता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.69 - 14.14 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Nissan Magnite
₹ 6.14 - 11.76 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 15.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon CNG
₹ 8.9 - 14.3 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV 3XO
₹ 7.99 - 15.56 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Venue
₹ 7.94 - 13.62 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मारुति ब्रेजा वैरिएंट और इंजन ऑप्शन
मारुति ब्रेजा (Maruti Brezza) कुल 4 वैरिएंट्स में आती है। इसमें LXi, VXi, ZXi और ZXi+ वैरिएंट मिलते हैं। इन्हें आप तीन इंजन ऑप्शन्स में खरीद सकते हैं। इसमें पेट्रोल, माइल्ड हाइब्रिड और CNG वैरिएंट है।
जून 2025 में वैरिएंट-वाइज वेटिंग
जून 2025 में मारुति ब्रेजा पेट्रोल (Brezza Petrol) के LXi और VXi वैरिएंट पर 4 से 6 हफ्ते का वेटिंग पीरियड है। इसमें 1.5L पेट्रोल इंजन मिलता है, जो मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।
मारुति ब्रेजा माइल्ड हाइब्रिड के VXi, ZXi, ZXi+ वैरिएंट पर 4 से 6 हफ्ते का वेटिंग पीरियड मिलता है। यह वर्जन मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक दोनों में उपलब्ध है।
मारुति ब्रेजा (Brezza) CNG के LXi, VXi, ZXi वैरिएंट पर 8 से 10 हफ्ते का वेटिंग पीरियड मिलता है। यह सबसे ज्यादा वेटिंग वाला वर्जन है, क्योंकि इसकी डिमांड ज्यादा है।
मारुति ब्रेजा की कीमतें (एक्स-शोरूम)
वैरिएंट | कीमत |
---|---|
पेट्रोल / हाइब्रिड | ₹8.69 लाख से ₹13.98 लाख तक |
CNG वेरिएंट्स | ₹9.64 लाख से ₹12.21 लाख तक |
बेस वैरिएंट से टॉप वैरिएंट तक का अंतर 5.29 लाख रुपये का है।
मारुति ब्रेजा का माइलेज
इंजन ऑप्शन | माइलेज |
---|---|
पेट्रोल | 17.38 km/l |
हाइब्रिड | 19.89 km/l |
CNG | 25.51 km/kg |
अब खरीदें या रुकें?
अगर आप ब्रेजा (Brezza) लेने का मन बना चुके हैं, तो आपको अपने पसंदीदा वैरिएंट की वेटिंग को ध्यान में रखते हुए जल्दी बुकिंग कर देनी चाहिए। खासकर CNG वर्जन लेने वालों को थोड़ी ज्यादा तैयारी करनी होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।