सस्ते में मिल रही MG की ये धांसू SUV, कंपनी दे रही बंपर ऑफर; सीधे ₹85,000 तक बचेंगे
जून 2025 में MG एस्टर काफी सस्ते में मिल रही है। कंपनी इस एसयूवी पर बंपर ऑफर दे रही है। अभी इसको लेने पर सीधे 85,000 रुपये तक बचेंगे। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

अगर आप MG की एस्टर खरीदना चाहते हैं, तो ये खबर आपके काम की है। जी हां, क्योंकि एमजी अपनी दमदार कार एस्टर पर इस महीने बंपर ऑफर दे रही। कंपनी इस पर अभी कुल 85,000 रुपये तक की छूट दे रही है। इसका मतलब है कि MG की एस्टर खरीदने वाले ग्राहक अभी अपने कई हजार बचा सकते हैं। आइए नीचे दिए गए चार्ट में इस ऑफर की डिटेल्स जानते हैं।
MG एस्टर | फ्यूल | कैश डिस्काउंट | लॉयल्टी बोनस | एक्सचेंज डिस्काउंट | कॉर्पोरेट डिस्काउंट | टोटल |
---|---|---|---|---|---|---|
ऑल वैरिएंट | पेट्रोल MT | - | Rs 20,000 | Rs 50,000 | Rs 15,000 | 85,000 |
शार्प प्रो & सैवी प्रो | पेट्रोल CVT | Rs 25,000 | Rs 20,000 | Rs 10,000 | Rs 15,000 | 70,000 |
शार्प प्रो | N/A पेट्रोल MT | Rs 20,000 | Rs 20,000 | Rs 10,000 | Rs 15,000 | 65,000 |
सेलेक्ट | N/A पेट्रोल MT | Rs 10,000 | Rs 20,000 | Rs 10,000 | Rs 15,000 | 55,000 |
सेलेक्ट | N/A पेट्रोल CVT | Rs 10,000 | Rs 20,000 | Rs 10,000 | Rs 15,000 | 55,000 |
इसमें 20,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस, 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 15,000 रुपये का कॉर्पोरेट बेनिफिट शामिल है। वहीं, शार्प प्रो, सैवी प्रो और सेलेक्ट जैसे अन्य वैरिएंट भी हैं, जहां 25,000 रुपये तक की नकद छूट भी उपलब्ध है। लेकिन, इन वैरिएंट में एक्सचेंज बोनस 10,000 रुपये से कम है, जबकि लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट बेनिफिट समान रहते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।