महिंद्रा ने इस SUV को कर दिया ₹2.50 लाख सस्ता, कीमत घटकर इतनी रह गई; इस महीने इतने में मिल रही
कंपनी इस कार का स्टॉक खाली करना चाहती है, जिसक चलते इस पर इतना बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। महिंद्रा की BE 6 और XEV 9e आने के बाद XUV400 की सेल काफी डाउन हुई है। पिछले महीने इसकी सिर्फ 287 यूनिट ही बिकी थीं।

महिंद्रा ने अपने पोर्टफोलियो के लिए जून में मिलने वाले डिस्काउंट का अनाउंसमेंट कर दिया है। कंपनी इस महीने अपनी ऑल-इलेक्ट्रिक महिंद्रा XUV400 पर सबसे ज्यादा छूट दे रही है। 2023 में लॉन्च होने वाली XUV400 EV, EL Pro वैरिएंट पर 2.50 लाख रुपए तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। EL Pro वैरिएंट की कीमत 16.74 लाख रुपए से शुरू होती है। दरअसल, कंपनी इस कार का स्टॉक खाली करना चाहती है, जिसक चलते इस पर इतना बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। महिंद्रा की BE 6 और XEV 9e आने के बाद XUV400 की सेल काफी डाउन हुई है। पिछले महीने इसकी सिर्फ 287 यूनिट ही बिकी थीं।
महिंद्रा XUV400 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
महिंद्रा XUV400 के नए PRO वैरिएंट को EC PRO और EL PRO वैरिएंट के नाम से पेश किया है। नई ईवी एक अपडेटेड डैशबोर्ड, नई फीचर्स, डुअल टोन थीम और पहले की तुलना में अधिक टेक्नोलॉजी से लैस है। इसके पुराने डैशबोर्ड और क्लाइमेट कंट्रोल पैनल डिजाइन को और अधिक एडवांस्ड दिखने के लिए अपडेट किया गया है। जबकि डैशबोर्ड के पैसेंजर साइड में अब स्टोरेज की जगह एक पियानो ब्लैक इंसर्ट मिलता है। इसके 34.5 kWh बैटरी पैक की 375Km की रेंज और 39.4kWh बैटरी पैक की 456Km रेंज है।
ईवी के क्लाइमेंट कंट्रोल को भी अपडेट किया गया है, यह अब XUV700 और स्कॉर्पियो N की तरह दिखता है। इसके अलावा बड़ी इंफोटेनमेंट यूनिट को शामिल करने के लिए XUV400 के सेंट्रल AC वेंट को भी रिपोजिशन किया गया है। स्टीयरिंग व्हील भी XUV700 जैसा लगाया गया है। XUV400 के केबिन में कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। इनमें बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले शामिल है।
इसमें डुअल जोन AC, रियर सीट पैसेजर्स के लिए टाइप-सी USB चार्जर और नए रियर AC वेंट शामिल है। साथ ही, इसमें वायरलेस फोन चार्जिंग, सनरूफ, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और हाइट एडस्टेबल ड्राइवर की सीट जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। इसमें अब एक पैनारोमिक सनरूफ भी मिलेगा। ये पहला मौका है जब इसमें सनरूफ को शामिल किया गया है। इसमें 6 एयरबैग, एक रिवर्स कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESP) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।