टाटा अल्ट्रोज CNG ने तोड़े माइलेज के सारे रिकॉर्ड! 1kg में इतने किमी. दौड़ेगी, डीजल पर भी लंबा चलेगी
नई टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट का माइलेज कन्फर्म हो चुका है। कंपनी ने इसके पेट्रोल, डीजल और CNG की डिटेल सामने आ चुकी है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने हाल ही में अपनी पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज (Altroz) का नया 2025 फेसलिफ्ट वर्जन भारत में लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 6.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। नई अल्ट्रोज (Altroz) न सिर्फ लुक्स में दमदार है, बल्कि तीन अलग-अलग फ्यूल ऑप्शंस और शानदार माइलेज के साथ भी आती है। आइए जानते हैं कि इसका माइलेज कितना है और कौन-सा वैरिएंट आपके लिए सबसे ज्यादा किफायती रहेगा। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
अब 3 फ्यूल ऑप्शन में अल्ट्रोज फेसलिफ्ट
टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट (Tata Altroz Facelift) अब तीन इंजन ऑप्शन के साथ मिलती है। इसमें 1.2L नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5L डीजल और 1.2L पेट्रोल + CNG डुअल फ्यूल इंजन मिलता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और AMT (ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन) ऑप्शन मिलता है। इसमें 6-स्पीड DCA (डुअल क्लच ऑटोमेटिक) भी मिलता है।
टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट का माइलेज कितना?
टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने आधिकारिक रूप से माइलेज के आंकड़े जारी कर दिए हैं। आइए नीचे दिए गए चार्ट में इसका माइलेज जानते हैं।
इंजन टाइप | गियरबॉक्स | माइलेज (क्लेम्ड) |
---|---|---|
पेट्रोल + CNG | 5-स्पीड मैनुअल | 26.90 km/kg |
डीजल | 5-स्पीड मैनुअल | 23.60 kmpl |
पेट्रोल | आंकड़े जल्द आएंगे | अपेक्षित ~19-20 kmpl |
टाटा अल्ट्रोज 2025: वैरिएंट और कलर ऑप्शन
नई टाटा अल्ट्रोज (Altroz) अब पहले से ज्यादा वैरिएंट्स और कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें स्मार्ट (Smart), प्योर (Pure), प्योर एस (Pure S), क्रिएटिव (Creative), क्रिएटिव S (Creative S), एकंपलिश्ड S (Accomplished S) और एकंपलिश्ड+ S (Accomplished+ S) जैसे कलर ऑप्शन मिलते हैं।
कलर ऑप्शन
इसमें प्रिस्टिन व्हाइट (Pristine White), प्योर ग्रे (Pure Grey), रॉयल ब्लू (Royal Blue), एम्बर ग्लो (Ember Glow- नया) और ड्यून ग्लो (Dune Glow-नया) जैसे कलर ऑप्शन मिलते हैं। टॉप वैरिएंट्स में ड्यूल-टोन रूफ (ब्लैक) का ऑप्शन भी मिलेगा, जो लुक को और स्टाइलिश बनाता है।
किसे खरीदें?
कम चलाने वालों के लिए पेट्रोल वैरिएंट बेहतर है। वहीं, लॉन्ग ड्राइव और हाई माइलेज पसंद करने वालों के लिए डीजल परफेक्ट रहेगा। लेकिन, अगर आप बजट में बेस्ट माइलेज चाहते हैं, तो CNG अल्ट्रोज फेसलिफ्ट (Altroz Facelift) सबसे बढ़िया ऑप्शन है।
टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट (Tata Altroz Facelift) अब सिर्फ एक स्टाइलिश कार नहीं रही, बल्कि माइलेज के मामले में भी जबरदस्त हो गई है। CNG में 26.90 km/kg और डीजल में 23.60 kmpl का माइलेज इसे सेगमेंट का माइलेज चैंपियन बनाता है। अगर आप एक प्रीमियम हैचबैक में किफायत, स्टाइल और परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो अल्ट्रोज (Altroz) आपके लिए परफेक्ट हो सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।