चलते-चलते बंद हो रही ये टाटा की इलेक्ट्रिक SUV, कंपनी ने सही किया लेकिन 10Km बाद फिर वही हाल
देश के अंदर इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर को बढ़ावा देने के लिए सरकार सब्सिडी के साथ रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन में छूट दे रही है। इसके बाद भी इलेक्ट्रिक कारों में कभी-कभार सामने आने वाली प्रॉब्लम ग्राहकों के मन को खट्टा कर देती हैं।

देश के अंदर इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर को बढ़ावा देने के लिए सरकार सब्सिडी के साथ रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन में छूट दे रही है। इसके बाद भी इलेक्ट्रिक कारों में कभी-कभार सामने आने वाली प्रॉब्लम ग्राहकों के मन को खट्टा कर देती हैं। इस बार एक अलग तरह की समस्या टाटा पंच ईवी में देखने को मिली है। दरअसल, team-bhp ने अपने एक आर्टिकल में एक पंच ईवी ओनर के एक्सपीरियंस का जिक्र किया है। ओनर ने बताया कि उनकी इलेक्ट्रिक SUV चलते-चलते कभी भी बंद हो जाती है।
ओनर ने बताया, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इस थ्रेड को पोस्ट करना पड़ेगा, लेकिन मैं यहां हूं! मेरी टाटा पंच EV एडवेंचर (फरवरी 24 में खरीदी गई, 28800 चलाई गई) HV क्रिटिकल एरर का शिकार हुई है। एक बार नहीं, दो बार नहीं बल्कि एक सप्ताह के भीतर कुछ किलोमीटर के अंतराल में कई बार ऐसा हो चुका है। पहली बार ऐसा हुआ जब मैं मुख्य हाईवे पर तेज गति से चल रहे ट्रैफिक में एक कार को ओवरटेक कर रहा था और कार बीच सड़क पर बिना किसी चेतावनी के अचानक बंद हो गई। यह मेरे लिए काफी सरप्राइज जैसा था। ये मेरे लिए घातक हो सकता था।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

MG Windsor EV
₹ 14 - 18.1 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV 400 EV
₹ 16.74 - 17.69 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 30.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv EV
₹ 17.49 - 22.24 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch EV
₹ 9.99 - 14.29 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
उन्होंने इस एरर के बारे में शिकायत करते हुए कार को 30 हजार किलोमीटर पर सर्विस के लिए दिया था और उन्होंने यह कहते हुए इसे वापस कर दिया कि बिजली की सप्लाई करने वाली केबल को साफ और कड़ा कर दिया गया है। ऐसा फिर से नहीं होगा। उन्हें फिर से गलत साबित करने में मुझे सिर्फ 10km ड्राइव का ही समय लगा। यह वीडियो आपको दिखाएगा कि कार कितनी तेजी से कुछ किलोमीटर के अंतराल में सीमित प्रदर्शन मोड में चली जाती है। मैं ICE वाहनों में यांत्रिक खराबी को समझता हूं, लेकिन उन्हें ठीक किया जा सकता है या कम से कम चेतावनी संकेत तो दिए ही जा सकते हैं, लेकिन इलेक्ट्रिक कारों के बारे में आप क्या कर सकते हैं जो बिना किसी संकेत के आपको छोड़ सकती हैं?
टाटा पंच EV का डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
टाटा पंच EV के डिजाइन में कई एलिमेंट को नेक्सन EV से लिया गया है। जैसे इसमें नेक्सन फेसिलिफ्ट की तरह LED लाइट बार मिलता है, जो एक समान बंपर और ग्रिल डिजाइन से प्रेरित है। इसके फ्रंट बंपर में इंटीग्रेटेड स्प्लिट LED हेडलाइट्स, वर्टिकल स्ट्रेक्स के साथ एक री-डिजाइन किया गया लोअर बंपर और एक सिल्वर फॉक्स स्किड प्लेट शामिल हैं। पीछे की तरफ पंच EV में अपनी ICE मॉडल की तरह टेललाइट का डिजाइन देखने को मिलता है। जिसमें वाई-आकार की ब्रेक लाइट, रूफ पर लगे स्पॉइलर और एक बम्पर डिजाइन शामिल है। साइड प्रोफाइल में अब 16-इंच के डायमंड-कट एलॉय व्हील और सभी व्हील पर डिस्क ब्रेक शामिल हैं।
पंच EV को कंपनी ने अपने न्यू डेडिकेटेट acti.ev प्योर इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। टाटा पंच EV को दो बैटरी पैक ऑप्श में खरीद पाएंगे। इसमें 25 kWh और 35 kWh बैटरी पैक शामिल हैं। इसमें 7.2 किलोवाट फास्ट होम चार्जर (LR वैरिएंट के लिए) और 3.3 किलोवाट वॉलबॉक्स चार्जर शामिल है। 25 kWh बैटरी पैक की सर्टिफाइट रेंज 421Km है। जबकि 35 kWh बैटरी पैक की सर्टिफाइट रेंज 315Km है। बोनट के नीचे इसमें 14-लीटर फ्रंक (फ्रंट ट्रंक) भी शामिल है। पंच EV में डुअल-टोन इंटीरियर थीम, प्रीमियम फिनिश के साथ फ्रेश सीट अपहोल्स्ट्री, टाटा लोगो वाला दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और एक बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी है।
इस इलेक्ट्रिक कार में 10.25-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन है। इसमें10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़े दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी है। ये EV 10 से 80% तक 56 मिनट में किसी भी 50Kw के DC फास्ट चार्जर से चार्ज हो सकती है। इसमें वाटर प्रूफ बैटरी दी गई जिसपर 8 साल या 1,60,000 Km की वारंटी है। इसे 5 डुअल-टोन कलर ऑप्शन में उतारा गया है। वहीं लॉन्ग रेंज में तीन ट्रिम मिलते हैं - एडवेंचर, एम्पावर्ड और एम्पावर्ड+। इसमें 4 डुअल-टोन कलर ऑप्शन मिलते हैं। सेफ्टी के लिहाज से पंच EV में 6 एयरबैग, ABS, ESC, ESP, क्रूज कंट्रोल और 360-डिग्री कैमरा जैसी स्टैंडर्ड फीचर्स को शामिल किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।