लोगों के दिमाग में छा गई ये सस्ती SUV, अपनी सबसे बड़ी सेल्स दर्ज की; कीमत ने बना दिया सुपरहिट
- स्कोडा की मार्च 2025 सेल्स ब्रेकअप का डेटा सामने आ गया है। कंपनी भारतीय बाजार में अभी 3 मॉडल बेच रही है। ये तीनों SUVs हैं। खास बात ये है कि कंपनी के लिए अब उसकी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार काइलक बन चुकी है।

स्कोडा की मार्च 2025 सेल्स ब्रेकअप का डेटा सामने आ गया है। कंपनी भारतीय बाजार में अभी 3 मॉडल बेच रही है। ये तीनों SUVs हैं। खास बात ये है कि कंपनी के लिए अब उसकी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार काइलक बन चुकी है। इस ऑल न्यू SUV ने अपनी डिमांड के सामने कोडियाक और स्लाविया को भी पीछे छोड़ दिया। काइलक की डिलीवरी जनवरी से शुरू हुई थी। ऐसे में पिछले 3 महीने के दौरान इस SUV ने अपनी सबसे बड़ी सेल दर्ज की है। बता दें कि पिछले महीने काइलक की 5,327 यूनिट बिकीं। चलिए के बार कंपनी की पिछले 3 महीने की सेल्स पर नजर डालते हैं।
स्कोडा इंडिया सेल्स ब्रेकअप मार्च 2025 | |||
मॉडल | जनवरी | फरवरी | मार्च |
काइलक | 1,242 | 3,636 | 5,327 |
कोडियाक | 1,371 | 1,035 | 897 |
स्लाविया | 1,510 | 901 | 1,185 |
टोटल | 4,123 | 5,572 | 7,409 |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Skoda Slavia
₹ 10.34 - 18.24 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Skoda Kylaq
₹ 7.89 - 14.4 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Skoda Kushaq
₹ 10.99 - 19.11 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Skoda Kodiaq
₹ 40.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
स्कोडा की इस साल के पहले तीन महीने की सेल्स की बात करें तो काइलक की जनवरी में 1,242 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी में इसकी 3,636 यूनिट बिकी थीं। वहीं, मार्च में इसकी 5,327 यूनिट बिकीं। कोडियाक की जनवरी में 1,371 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी में इसकी 1,035 यूनिट बिकी थीं। वहीं, मार्च में इसकी 897 यूनिट बिकीं। स्वालिया की जनवरी में 1,510 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी में इसकी 901 यूनिट बिकी थीं। वहीं, मार्च में इसकी 1,185 यूनिट बिकीं। इस तरह जनवरी में कुल 4,123 यूनिट, फरवरी में 5,572 यूनिट और मार्च में 7,409 यूनिट बिकीं।
स्कोडा काइलक का इंजन और डायमेंशन
इस SUV में सिंगल 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया है, जो 115hp पावर जनरेट करता है। इसके मिड-स्पेक सिग्नेचर में 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ऑप्शन नहीं मिलेगा। इसमें 6-स्पीड मैनुअल मिलेगा। स्कोडा का दावा है कि काइलक 0 से 100kph की स्पीड महज 10.5 सेकेंड में पकड़ सकती है। इसकी लंबाई में 3,995 mm, चौड़ाई में 1,975 mm और ऊंचाई में 1,575 mm है। इसका व्हीलबेस 2,566 mm है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 189 mm है। इसमें क्लास-लीडिंग के साथ 446 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। जिसे पीछे की सीटों को मोड़ने पर 1,265 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है।
स्कोडा काइलक के वैरिएंट वाइज फीचर्स
स्कोडा काइलक क्लासिक ट्रिम के फीचर्स: इसमें 16-इंच स्टील व्हील, 6 एयरबैग, सेंट्रल लॉकिंग, मैनुअल डे/नाइट IRVM, ISOFIX एंकर, सभी पैसेंजर्स के लिए थ्री-पॉइंट सीट बेल्ट, सभी पैसेंजर्स के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल, ऑटो इंजन स्टार्ट-स्टॉप, पावर विंडो, मैनुअल AC, रियर AC वेंट, डिजिटल MID के साथ एनालॉग डायल, फ्रंट सेंटर आर्म रेस्ट, 12V चार्जिंग सॉकेट (फ्रंट), टिल्ट स्टीयरिंग एडजस्ट, पावर्ड विंग मिरर, फैब्रिक सीट और 4 स्पीकर शामिल है।
स्कोडा काइलक सिग्नेचर ट्रिम के फीचर्स: इसमें क्लासिक के फीचर्स के साथ 16-इंच एलॉय व्हील, टायर प्रेशर मॉनिटर, रियर डिफॉगर, डैश, डोर पैनल और सीट फैब्रिक पर डुअल-टोन फिनिश, 5-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, AC वेंट और डोर हैंडल पर क्रोम गार्निश, USB टाइप-C स्लॉट (सामने), रियर पार्सल शेल्फ और 2 ट्वीटर शामिल हैं।
स्कोडा काइलक सिग्नेचर+ ट्रिम के फीचर्स: इसमें सिग्नेचर के सभी फीचर्स के साथ 6MT और 6AT गियरबॉक्स ऑप्शन, रियर सेंटर आर्म रेस्ट, 10-इंच टचस्क्रीन, ऑटो AC, डिजिटल डायल, पावर फोल्डिंग विंग मिरर, क्रोम गार्निश के साथ लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग, क्रूज कंट्रोल, डैश इंसर्ट और पैडल शिफ्टर्स शामिल हैं।
स्कोडा काइलक प्रेस्टीज ट्रिम के फीचर्स: इसमें सिग्नेचर+ के सभी फीचर्स के साथ 17-इंच एलॉय, रियर वाइपर, ऑटो-डिमिंग IRVM, पावर्ड सनरूफ, वेंटिलेटिड सीटें, लेदर अपहोल्स्ट्री और पावर्ड फ्रंट सीटें शामिल है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.89 लाख रुपए है। इसका मुकाबला मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा XUV 3XO, किआ सोनेट जैसे मॉडल से होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।