tata curvv ev is available up to rs 70000 cheaper in april 2025 फुल चार्ज पर करीब 600 km दौड़ने वाली इस टाटा EV पर आया ₹70000 का डिस्काउंट, अब खरीदने की मचेगी लूट!, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़tata curvv ev is available up to rs 70000 cheaper in april 2025

फुल चार्ज पर करीब 600 km दौड़ने वाली इस टाटा EV पर आया ₹70000 का डिस्काउंट, अब खरीदने की मचेगी लूट!

बंपर छूट के साथ टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक कार खरीदने का शानदार मौका चल रहा है। दरअसल, कंपनी अपने कई इलेक्ट्रिक मॉडल पर अप्रैल, 2025 के दौरान बंपर छूट ऑफर कर रही है।

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तानSat, 5 April 2025 04:15 PM
share Share
Follow Us on
फुल चार्ज पर करीब 600 km दौड़ने वाली इस टाटा EV पर आया ₹70000 का डिस्काउंट, अब खरीदने की मचेगी लूट!

बंपर छूट के साथ टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक कार खरीदने का शानदार मौका चल रहा है। दरअसल, कंपनी अपने कई इलेक्ट्रिक मॉडल पर अप्रैल, 2025 के दौरान बंपर छूट ऑफर कर रही है। इसी क्रम में कंपनी की धांसू इलेक्ट्रिक कार टाटा कर्व ईवी (Tata Curvv EV) पर इस दौरान अधिकतम 70,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा एक्सचेंज बोनस भी शामिल है। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं टाटा कर्व ईवी के फीचर्स, ड्राइविंग रेंज और कीमत के बारे में विस्तार से।

ये भी पढ़ें:अगले महीने खत्म होगा मारुति ई-विटारा का इंतजार, डीलर्स ने प्री-बुकिंग शुरू की

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Curvv EV

Tata Curvv EV

₹ 17.49 - 21.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Creta EV

Hyundai Creta EV

₹ 17.99 - 23.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 400 EV

Mahindra XUV 400 EV

₹ 16.74 - 17.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki e Vitara

Maruti Suzuki e Vitara

₹ 17 - 26 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon EV

Tata Nexon EV

₹ 12.49 - 17.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

धांसू हैं इलेक्ट्रिक एसयूवी के फीचर्स

टाटा कर्व ईवी के केबिन में ग्राहकों को 12.3-इंच की टचस्क्रीन, 12.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 9-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, सेफ्टी के तौर पर कार में 6-एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल के साथ 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें:सनरूफ वाली इस SUV पर आया ₹70000 का डिस्काउंट, जानिए कितने में मिल रही

500 किलोमीटर से ज्यादा मिलता है रेंज

दूसरी और पावरट्रेन के तौर पर टाटा कर्व ईवी में 2 बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि 45 kWh बैटरी पैक के साथ फुल चार्ज पर कार 502 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है। जबकि 55 kWh बैटरी पैक वाला वैरिएंट फुल चार्ज पर 585 किलोमीटर बिना रुके दौड़ने का दावा करती है। टाटा कर्व ईवी ग्राहकों के लिए 5 कलर ऑप्शन में मौजूद है। भारतीय मार्केट में टाटा कर्व ईवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 17.49 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 21.99 लाख रुपये तक जाती है।

डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।