भले बिक्री में नंबर-1 बन गई ब्रेजा; लेकिन डिमांड में इस SUV ने मारी बाजी, 94% बढ़ गई बिक्री, देखें टॉप-10 की लिस्ट
भारतीय ग्राहकों के बीच एसयूवी की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। बीते महीने यानी मई, 2025 की बात करें तो मारुति सुजुकी ब्रेजा ने इस सेगमेंट में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

भारतीय ग्राहकों के बीच एसयूवी सेगमेंट की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। अगर बीते महीने यानी मई, 2025 की बात करें तो मारुति सुजुकी ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) ने इस सेगमेंट में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। मारुति सुजुकी ब्रेजा ने इस दौरान 10 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 15,566 यूनिट एसयूवी की बिक्री कर डाली। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी मई, 2025 में यह आंकड़ा 14,186 यूनिट था। आइए जानते हैं बीते महीने 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी की बिक्री के बारे में विस्तार से।
सेकंड पोजीशन पर रही हुंडई क्रेटा
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हुंडई क्रेटा रही। हुंडई क्रेटा ने इस दौरान 1 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 14,860 यूनिट एसयूवी की बिक्री कर डाली। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा स्कॉर्पियो रही। महिंद्रा स्कॉर्पियो ने इस दौरान 5 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 14,401 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी फ्रोंक्स रही। मारुति फ्रोंक्स ने इस दौरान 7 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 13,584 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।
मॉडल | यूनिट्स |
---|---|
मारुति ब्रेजा | 15,566 |
हुंडई क्रेटा | 14,860 |
महिंद्रा स्कॉर्पियो | 14,401 |
मारुति फ्रोंक्स | 13,584 |
टाटा पंच | 13,133 |
टाटा नेक्सन | 13,096 |
महिंद्रा थार | 10,389 |
किआ सोनेट | 8,054 |
महिंद्रा XUV 3XO | 7,952 |
टोयोटा हायराइडर | 7,573 |
81% बढ़ गई थार की बिक्री
बिक्री कि लिस्ट में पांचवें नंबर पर टाटा पंच रही। टाटा पंच ने इस दौरान 31 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 13,133 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा नेक्सन रही। टाटा नेक्सन ने इस दौरान 14 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 13,096 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। वहीं, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा थार रही। महिंद्रा थार ने इस दौरान 81 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 10,389 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।
डिमांड में सबसे आगे निकली हायराइडर
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर किआ सोनेट रही। किआ सोनेट ने इस दौरान 8 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 8,054 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा XUV 3XO रही। महिंद्रा XUV 3XO ने इस दौरान 20 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 7,952 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। इसके अलावा, दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा हायराइडर रही। टोयोटा हायराइडर ने इस दौरान 94 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 7,573 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।