Volkswagen Golf GTI to be Sold Exclusively Online शोरूम जाकर नहीं, बल्कि इस कार को सिर्फ ऑनलाइन ही खरीद पाएंगे, कंपनी की वेबसाइट पर हुई लिस्टेड, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Volkswagen Golf GTI to be Sold Exclusively Online

शोरूम जाकर नहीं, बल्कि इस कार को सिर्फ ऑनलाइन ही खरीद पाएंगे, कंपनी की वेबसाइट पर हुई लिस्टेड

  • फॉक्सवैगन अपनी 2025 टिगुआन R-Line कार 14 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इसकी ऑफिशियल बुकिंग भी शुरू कर दी है। कंपनी गोल्फ GTI भी लॉन्च करने वाली है। इसके बारे में कुछ जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानWed, 26 March 2025 08:43 AM
share Share
Follow Us on
शोरूम जाकर नहीं, बल्कि इस कार को सिर्फ ऑनलाइन ही खरीद पाएंगे, कंपनी की वेबसाइट पर हुई लिस्टेड

फॉक्सवैगन अपनी 2025 टिगुआन R-Line कार 14 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इसकी ऑफिशियल बुकिंग भी शुरू कर दी है। कंपनी गोल्फ GTI भी लॉन्च करने वाली है। इसके बारे में कुछ जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है। अब पता चला है कि नई गोल्फ GTI, जो Mk 8.5 अवतार में आएगी। इसे एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन बेचा जाएगा। आने वाले सप्ताह में इसके कलर ऑप्शन, वैरिएंट और प्री-बुकिंग जैसी अन्य जानकारी सामने आ सकती हैं। बता दें कि कंपनी इस कार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्डेट भी कर चुकी है।

वर्ल्ड फैमस और आइकॉनिक फॉक्सवैगन गोल्फ GTI भारतीय बाजार में अपनी जगह बना रही है। कंपनी ने कुछ समय पहले इसके डेवलपमेंट की पुष्टि की है। माना जा रहा है कि इसे 2025 की दूसरी तिमाही के आसपास लॉन्च किया जाएगा। इसे जल्दी भी लॉन्च किया जा सकता है, क्योंकि हाल ही में गोल्फ GTI को भारत में देखा गया था। अब गोल्फ GTI को फॉक्सवैगन इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टेड किया गया है। अभी इसकी सटीक लॉन्च की तारीख अभी बताई नहीं गई है। इसे CBU रूट के जरिए देश में लाया जाएगा।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.99 - 23.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 8 - 15.6 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Seltos

Kia Seltos

₹ 11.13 - 20.51 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV700

Mahindra XUV700

₹ 13.99 - 25.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:कितनी होती है इलेक्ट्रिक कार की बैटरी की लाइफ, क्या 5 साल में बदलवानी पड़ेगी?

गोल्फ GTI के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

गोल्फ GTI को पहली बार भारत में लॉन्च किया जा रहा है। यहां इसके पॉपुलर होने की संभावना है। यह अपने 2.0L TSI टर्बो पेट्रोल इंजन (EA888 evo4) के कारण काफी दमदार साबित होगी। यह इंजन 261 bhp की अधिकतम पावर और 370 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसे बिजली की गति से चलने वाले 7-स्पीड DSG ट्रांसमिशन यूनिट से जोड़ा जाएगा।

इसकी टॉप स्पीड इलेक्ट्रॉनिक रूप से 250 किमी/घंटा तक सीमित है। यह सिर्फ 5.9 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। यह एक FWD व्हीकल है। इसमें स्पोर्टी और पूरी तरह से इंडीपेंडेंड फ्रंट और रियर सस्पेंशन सेटअप है। ग्लोबल मार्केट में इसमें स्टैंडर्ड तौर पर फ्रंट लॉकिंग डिफरेंशियल भी मिलता है, जो बेहतरीन ट्रैक्शन और कॉर्नरिंग कैपेसिटी प्रदान करता है।

ये भी पढ़ें:इन 5 कारों में मिलती हैं वेंटीलेटेड सीट, गर्मी में आपको ठंडा रखेंगी

एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें LED मैट्रिक्स हेडलाइट्स, बड़ी ग्रिल, 18-इंच रिचमंड ब्लैक एलॉय व्हील्स, GTI बैज, रेड एक्सेंट, डुअल एग्जॉस्ट टिप्स और बहुत कुछ शामिल हैं। अंदर की तरफ, एक फ्री-स्टैंडिंग 12.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, हीटेड फ्रंट सीटें, वायरलेस चार्जिंग पैड, एम्बिएंट लाइटिंग, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और बहुत कुछ मिलेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।