After 2005 crime in Bihar increased by 323 Percent congress attack on nda said not give tickets to criminals 2005 के बाद बिहार में बढ़ा 323% क्राइम; आंकड़े दिखाकर एनडीए को घेरा, कांग्रेस बोली- अपराधियों को नहीं देंगे टिकट, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिहार न्यूज़After 2005 crime in Bihar increased by 323 Percent congress attack on nda said not give tickets to criminals

2005 के बाद बिहार में बढ़ा 323% क्राइम; आंकड़े दिखाकर एनडीए को घेरा, कांग्रेस बोली- अपराधियों को नहीं देंगे टिकट

झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय कुमार ने आरोप लगाया कि बिहार में एनडीए की सरकार में 2005 के बाद 323 प्रतिशत अपराध बढ़े हैं। एनडीए की 20 वर्षों के शासन में जब राज्य में पुलिस कर्मी सुरक्षित नहीं हैं, तो यहां की जनता कैसे सुरक्षित रहेगी।

sandeep हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटनाThu, 3 April 2025 11:20 PM
share Share
Follow Us on
2005 के बाद बिहार में बढ़ा 323% क्राइम; आंकड़े दिखाकर एनडीए को घेरा, कांग्रेस बोली- अपराधियों को नहीं देंगे टिकट

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय कुमार ने आरोप लगाया कि बिहार में एनडीए की सरकार में 2005 के बाद 323 प्रतिशत अपराध बढ़े हैं। एनडीए सरकार ने राज्य में अपराधियों का विश्वविद्यालय स्थापित कर दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपराधियों को टिकट नहीं देगी। इस मामले पर पार्टी शीर्ष नेतृत्व गंभीर है। महागठबंधन के साथी दलों पर भी कांग्रेस दबाव देगी कि वे भी किसी अपराधी को टिकट नहीं दे।

कांग्रेस के पूर्व सांसद व पूर्व आईपीएस अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि एनडीए की 20 वर्षों के शासन में जब राज्य में पुलिस कर्मी सुरक्षित नहीं हैं, तो यहां की जनता कैसे सुरक्षित रहेगी। राज्य में पुलिस की दो लाख पद की क्षमता है, जबकि नीतीश कुमार ने एक लाख वैकेंसी निकाली है। उन्होंने कहा कि 2005 में कुल अपराध 1,07,664 दर्ज हुए, जो 2022 में 3,47,835 हो गए। बिहार में हर रोज 953 अपराध हो रहे हैं। इसमें 8 हत्याएं, 33 अपहरण, 136 जघन्य अपराध, 55 महिला अपराध, 28 महिलाओं के अपहरण, दो से ज्यादा दुष्कर्म, 17 बच्चों के अपहरण शामिल हैं। महिलाओं व बच्चियों पर अपराध बढ़े हैं।

ये भी पढ़ें:कन्हैया के लिए बेगूसराय जा सकते हैं राहुल, कांग्रेस की नौकरी दो यात्रा चल रही है
ये भी पढ़ें:हर घर कांग्रेस का झंडा अभियान,चुनावी साल में तीसरी बार राहुल गांधी का बिहार दौरा
ये भी पढ़ें:7 अप्रैल को फिर बिहार आ रहे राहुल, 4 महीने में तीसरा दौरा; जिलाध्यक्षों से बैठक

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि नीतीश राज में दलितों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। भाजपा शासित राज्यों में दलितों, अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों के साथ महिलाओं और बच्चों के साथ भी अपराध में बढ़ोतरी हुई है। मौके पर डॉ. मदन मोहन झा, राजेश राठौड़, कपिलदेव प्रसाद यादव, मोतीलाल शर्मा आदि मौजूद थे।