करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से बच्ची झुलसी
आरा के नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा मोहल्ले में एक बच्ची करंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। यह घटना शुक्रवार सुबह हुई जब बच्ची अपनी मां के साथ डॉक्टर के पास जा रही थी। उसे तुरंत सदर...

आरा। शहर में नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक बच्ची बुरी तरह झुलस गई। उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। झुलसी बच्ची संदेश थाना क्षेत्र के बढ़िया गांव निवासी धर्मा साह की नौ वर्षीया पुत्री रागिनी कुमारी है। उसकी मां फूला देवी ने बताया कि उसके पेट में दर्द था। उसको लेकर वह अपनी बेटी रागनी कुमारी के साथ कतीरा स्थित अपने ननद के घर अपना इलाज करने के लिए आई थी। शुक्रवार की सुबह वह अपने ननद के साथ अल्ट्रासाउंड करने के लिए डॉक्टर के पास गई थी।
इसी बीच उसकी बेटी रागिनी गली में निकल गई। उसी दौरान वह हाई टेंशन करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गई और बुरी तरह झुलस गई। उसके बाद डायल 112 और राहगीरों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।