माई-बहिन मान योजना कल्याणकारी पहल : श्वेता सिंह
-कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि, मान योजना के तहत जन जागरण अभियान को ले

-कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि -माई बहन मान योजना के तहत जन जागरण अभियान को ले की प्रेस वार्ता आरा, एसं। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी कार्यालय शहीद भवन आरा में मनाई गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक राम ने की। कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर पहुंचीं बोकारो (झारखंड) की विधायक श्वेता सिंह ने बताया कि बिहार में महागठबंधन सरकार की ओर से शुरू की जाने वाली माई-बहन मान योजना ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी पहल होगी।
इसका उद्देश्य प्रदेश की हर जरूरतमंद बहन और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को प्रत्येक माह ढाई हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस जनहितकारी योजना की व्यापक जानकारी और लाभ को आम जन तक पहुंचाने के लिए महागठबंधन की ओर से जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गांव-गांव और पंचायतों में जाकर महिलाओं को उनके अधिकार और इस योजना की प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह, डॉ अमित द्विवेदी, उपेंद्र सिंह, बीरेंद्र मिश्रा, राजेंद्र ओझा, श्रीधर तिवारी, अरुण सिंह, पन्नग त्रिपाठी, रीता सिंह, संतोष पाण्डेय, घनश्याम उपाध्याय, अशोक यादव, बिजली बाबा, मुकेश चंद्रवंशी, शिवशंकर चौबे, रामानुज दुबे, रिपुंजय ओझा, राकेश त्रिपाठी, नर्वदेश्वर ओझा, अमिता पाण्डेय, प्रभा यादव, रंजीत यादव, अरविंद सिंह, अमरनाथ पासवान, गजेंद्र चौधरी, अजय पासवान, उदय कुमार, घनश्याम चौधरी, आनंद तिवारी, बीरेंद्र सिंह व अन्य थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।