नालंदा के वरीय उप समाहर्ता कृष्ण पीरो एसडीओ बने
बिहार प्रशासनिक सेवा के 48-52 वीं बैच के अधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय को पीरो में एसडीओ के पद पर नियुक्त किया गया है। वे अयोध्या, यूपी के निवासी हैं और प्रशासनिक मामलों में उदार स्वभाव के लिए जाने...
Newswrap हिन्दुस्तान, आराFri, 23 May 2025 08:33 PM

· पीरो। बिहार प्रशासनिक सेवा की 48-52 वीं बैच के अधिकारी व नालंदा के वरीय उप समाहर्ता कृष्ण कुमार उपाध्याय को पीरो में एसडीओ की कमान सौंपी गयी है। मूलतः यूपी के अयोध्या के रहने वाले कृष्ण कुमार उपाध्याय प्रशासनिक मामले में उदार स्वभाव के बताये जा रहे हैं। समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकताओं में से एक होगा। पीरो के निवर्तमान एसडीओ अनिल कुमार की पोस्टिंग नहीं हो पायी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि सोमवार को कृष्ण कुमार उपाध्याय पीरो में योगदान करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।