परमानंद नगर में पहुंचे जीयर स्वामी, चार्तुमास व्रत आज से
फोटो कैप्सन 6 : पीरो प्रखंड के परमानंद नगर में चार्तुमास व्रत में शामिल होने पहुंचे संत जीयर स्वामी जी महाराज।

पीरो, संवाद सूत्र। चातुर्मास व्रत में शामिल होने को संत जीयर स्वामी बुधवार को पीरो प्रखंड के परमानंद नगर में पहुंच गये। महान संत श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के परम शिष्य श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष छोटेलाल तिवारी, जदयू के प्रदेश महासचिव मनोज उपाध्याय, मुख्य पार्षद किरण उपाध्याय, भोला तिवारी, विकास पाण्डेय, दीनानाथ तिवारी और सत्येन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में संत जीयर स्वामी जी महाराज को चार्तुमास व्रत स्थल पर बनी कुटिया में पहुंचाया गया। कुटिया के पास भी जीयर स्वामी जी महाराज का अभिवादन कोने - कोने से आये संतों ने किया।
12 जून से संत जीयर स्वामी जी महाराज का प्रवचन सुनने के लिये बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हो चुका है। रोहतास जिले के दावथ प्रखंड और भोजपुर जिले के पीरो प्रखंड के सैकड़ों स्वयंसेवक लग गये हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका खास ख्याल रखा जा रहा है। पेयजल और प्रसाद की भरपूर व्यवस्था की गयी है। --
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।