Shooting Incident in Jagatpur Youth Injured Over Dispute Suspect Arrested जमीन पर रखे बालू पर चढ़ने के विवाद में युवक को गोली मारी, आरोपित गिरफ्तार , Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsShooting Incident in Jagatpur Youth Injured Over Dispute Suspect Arrested

जमीन पर रखे बालू पर चढ़ने के विवाद में युवक को गोली मारी, आरोपित गिरफ्तार

-कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में रविवार की देर रात हुई घट, इस्तेमाल राइफल और नौ कारतूस बरामद

Newswrap हिन्दुस्तान, आराMon, 12 May 2025 10:48 PM
share Share
Follow Us on
जमीन पर रखे बालू पर चढ़ने के विवाद में युवक को गोली मारी, आरोपित गिरफ्तार

-कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में रविवार की देर रात हुई घटना -युवक को गोली मारने में इस्तेमाल राइफल और नौ कारतूस बरामद आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में रविवार की रात बालू पर चढ़ने के विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। गोली उसके दायें हाथ की अंगुली में लगी है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। जख्मी युवक जगतपुर गांव निवासी वकील पासवान का 18 वर्षीय पुत्र राजीव पासवान है। गोली मारने का आरोप गांव के ही छत्रपाल सिंह उर्फ रंग बहादुर सिंह नामक व्यक्ति पर लगाया गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गोली मारने में इस्तेमाल राइफल और नौ कारतूस भी बरामद किए गए हैं। एसपी राज की ओर से गिरफ्तारी और राइफल बरामदगी की पुष्टि की गयी है। बताया जगया कि रविवार की रात जगतपुर गांव में आपसी विवाद में फायरिंग और एक युवक को गोली लगने की सूचना मिली। इस पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से राइफल और नौ कारतूस भी बरामद किए गए हैं। राइफल की जांच की जा रही है। इधर, गोली मारे जाने के मामले जख्मी राजीव पासवान के बयान पर छत्रपाल सिंह उर्फ रंग बहादुर सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। प्राथमिकी में राजीव पासवान की ओर से कहा गया है कि रविवार की रात वह अपने चाचा कुंदन पासवान के तिलक समारोह में व्यस्त था। तिलक में आयी बस को साइड करा रहा था। तभी राम तपस्या सिंह के पुत्र छत्रपाल सिंह उर्फ रंग बहादुर सिंह पहुंचे और जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगे। इस पर बालू बर्बाद करने का आरोप भी लगाने लगे। इसके बाद वह राइफल लेकर पहुंचे और उस पर फायरिंग कर दी। इसमें उसके दाहिने हाथ में गोली लग गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।