करंट लगने से महिला झुलसी
फारबिसगंज के नरपतगंज थाना क्षेत्र के तामगंज वार्ड संख्या 9 में एक 30 वर्षीय महिला रूबी देवी पंखा चलाते समय करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने उसे तुरंत फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया,...

फारबिसगंज।फारबिसगंज अनुमंडल के नरपतगंज थाना क्षेत्र के तामगंज वार्ड संख्या 9 में पंखा चलाने के दौरान करंट लगने से एक 30 वर्षीय महिला गंभीर रूप से झुलस गई। इसे परिजनों ने आनन फानन में इलाज़ के लिए फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचा, जहां युवती का इलाज़ जारी है। झुलसी महिला रूबी देवी नरपतगंज थाना क्षेत्र के तामगंज निवासी विजय यादव की पत्नी है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि घर में पंखा का प्लग बिजली बोर्ड में लगाने के दौरान करंट लगने से महिला झुलस गई। जिसे इलाज़ के लिए फारबिसगंज अस्पताल लाया गया। वहीं इलाज़ कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि महिला की हालत चिंताजनक है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।