Bihar Police Takes Oath to Prevent Child Labor on World Day Against Child Labor अररिया : बालश्रम की रोकथाम को लेकर पुलिस पदाधिकारियों ने ली शपथ, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsBihar Police Takes Oath to Prevent Child Labor on World Day Against Child Labor

अररिया : बालश्रम की रोकथाम को लेकर पुलिस पदाधिकारियों ने ली शपथ

बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर फारबिसगंज में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर पुलिस अधिकारियों ने बाल श्रम की रोकथाम के लिए शपथ ली। थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने सभी पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाFri, 13 June 2025 02:35 AM
share Share
Follow Us on
अररिया : बालश्रम की रोकथाम को लेकर पुलिस पदाधिकारियों ने ली शपथ

फारबिसगंज, एक संवाददाता। बिहार पुलिस मुख्यालय (कार्मिक एवं कल्याण प्रभाग) के निर्देश पर विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर गुरुवार को फारबिसगंज थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों ने बाल श्रम की रोकथाम को लेकर शपथ ग्रहण की। इस मौके पर फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने थाना में पदस्थापित सभी पुलिस कर्मियों को बाल श्रम की रोकथाम को लेकर शपथ दिलाई। पुलिस कर्मियों ने संयुक्त रूप से शपथ ग्रहण करते हुए कहा कि भविष्य में बाल श्रम की रोकथाम को लेकर लोगों को जागरूक किया जायेगा। साथ ही उनके द्वारा बाल श्रम का समर्थन कभी नहीं किया जायेगा। बाल श्रम मुक्त राष्ट्र बनाने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करूंगा।

शपथ लेने वालों में थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, एसआई राजनंदिनी,अवधेश कुमार सिंह,अजय कुमार,अमित राज, संजीव कुमार,अखिलेश प्रसाद, हरेंद्र कुमार यादव,कुमारी बबीता आदि पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।