Congress Workers Excited as Rajesh Ram Becomes President Strengthening Social Justice सामाजिक न्याय की राजनीति को मिली मजबूती- करण, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsCongress Workers Excited as Rajesh Ram Becomes President Strengthening Social Justice

सामाजिक न्याय की राजनीति को मिली मजबूती- करण

राजेश राम के अध्यक्ष बनने से उत्साहित है कांग्रेस कार्यकर्ता फारबिसगंज, निज संवाददाता। राजेश राम

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाSat, 22 March 2025 02:41 AM
share Share
Follow Us on
सामाजिक न्याय की राजनीति को मिली मजबूती- करण

राजेश राम के अध्यक्ष बनने से उत्साहित है कांग्रेस कार्यकर्ता फारबिसगंज, निज संवाददाता।

राजेश राम के कांग्रेस अध्यक्ष बनने से सामाजिक न्याय की राजनीति को मजबूती मिली है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव करण कुमार पप्पू ने विधायक राजेश राम को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने वंचित समुदाय से आने वाले नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर राहुल गांधी की सामाजिक न्याय की प्रतिबद्धता को ओर मजबूत किया है। करण ने बताया कि राजेश राम दलित समुदाय के रविदास जाती से आते है। उन्होंने विश्वास जताया कि राजेश राम कांग्रेस कार्यकताओं और बिहार के जनमानस की अपेक्षा पर खरा उतरेंगे। वहीं कांग्रेस नेता इरशाद सिद्दीकी, अमितेश कुमार गुड्डू,मुमताज शेख, नसीम रजा, सावन सागर, अब्तबूर रहमान, इजहार साबरी, मासूम रजा, अमन रजा, उत्कर्ष मिश्रा, आशीष शाह, अजरूद्दीन, अमन सिंह सहित दर्जनों ने बधाई दी और कहा कि राजेश राम के आने से वे लोग उत्साहित हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।