Heera Devi Takes Charge as Mukhiya of Gokhalapur Panchayat After Sudhir Rahman s Demise अररिया : गोखलापुर उपमुखिया को मिला मुखिया का प्रभार, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsHeera Devi Takes Charge as Mukhiya of Gokhalapur Panchayat After Sudhir Rahman s Demise

अररिया : गोखलापुर उपमुखिया को मिला मुखिया का प्रभार

नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के गोखलापुर पंचायत की उप मुखिया हीरा देवी को मुखिया का प्रभार सौंपा गया। यह निर्णय समिदूर रहमान के 22 मई 2025 को निधन के बाद लिया गया। उप मुखिया को पंचायत के सभी कार्यों का...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाFri, 13 June 2025 01:22 AM
share Share
Follow Us on
अररिया : गोखलापुर उपमुखिया को मिला मुखिया का प्रभार

नरपतगंज, ए.सं.। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के गोखलापुर पंचायत के उप मुखिया हीरा देवी को गुरुवार को मुखिया का प्रभार सौंपा गया। बताते चलें कि प्रखंड क्षेत्र के गोखलापुर पंचायत के मुखिया समिदूर रहमान का निधन 22 मई 2025 को हो गया था। जिला पंचायती राज पदाधिकारी के ज्ञापांक 1348 दिनांक 12 जून 2025 को उप मुखिया हीरा देवी ग्राम पंचायत राज गोखलापुर को मुखिया का प्रभार सौंपा गया। निर्गत पत्र में प्रखंड विकास पदाधिकारी के पत्रांक 423 दिनांक 29 मई 2025 के आलोक में ग्राम पंचायत राज गोखलापुर पंचायत के मुखिया समिदुर्रहमान की मौत दिनांक 22 मई 2025 को होने के कारण बिहार पंचायत राज अधिनियम के तहत आगामी निर्वाचन तक उप मुखिया ग्राम पंचायत राज गोखलापुर को सभी कार्यों का निष्पादन एवं सभी कर्तव्यों के निर्वहन के लिए प्राधिकृत करने की बात कही गई है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद ने बताया कि मुखिया के मृत्यु के उपरांत 22 मई 2025 से गोखलपुर पंचायत में मुखिया का पद रिक्त था, जिस कारण जिला के निर्देश पर उप मुखिया को मुखिया का पद भार सौंपा गया है। उप मुखिया को पदभार मिलने पर वार्ड सदस्य सुभाष प्रसाद सिंह, एजाज आलम, तमन्ना, मो अली शेर, मो मंसूर, मो फैयाजुल, वाहिद, जाबिर, तनवीर, बालेश्वर उरांव, मिश्रीलाल उरांव, रामानंद मंडल, पंकज कुमार आदि ने बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।