Joy Among Workers as Mangni Lal Mandal Becomes New RJD State President अररिया : मंगनी लाल के अनुभव का राजद को मिलेगा फायदा, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsJoy Among Workers as Mangni Lal Mandal Becomes New RJD State President

अररिया : मंगनी लाल के अनुभव का राजद को मिलेगा फायदा

भरगामा में मंगनी लाल मंडल को राजद का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। वरिष्ठ नेता मुनेश्वर मेहता ने कहा कि पार्टी नेतृत्व सभी वर्गों को सम्मान और भागीदारी देने के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 17 June 2025 01:41 AM
share Share
Follow Us on
अररिया : मंगनी लाल के अनुभव का राजद को मिलेगा फायदा

भरगामा, एस। मंगनी लाल मंडल को राजद प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। राजद के वरिष्ठ नेता मुनेश्वर मेहता मुन्ना ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने यह दिखा दिया है कि वह सभी वर्गों को सम्मान और भागीदारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। मंगनी लाल मंडल जैसे अनुभवी नेता के नेतृत्व में राजद बिहार में और मजबूत होगी। इधर मुनेश्वर कुमार मुन्ना के अलावा गजेंद्र यादव, विनोद मंडल,परमेश्वर मंडल,उद्रानंद यादव, बेचन मियां, शशिकांत परिहार,राजेश सरदार,सदानंद दास,अमर चौहान, नागेश्वर कमल, ब्रह्मदेव यादव आदि ने बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।