गंदे ओवन में गर्म करते हैं खाना? सेहत को हो सकते हैं 5 बड़े नुकसान shocking side effects of not cleaning microwave oven ki saafai nahi karne ke nuksan, हेल्थ टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थshocking side effects of not cleaning microwave oven ki saafai nahi karne ke nuksan

गंदे ओवन में गर्म करते हैं खाना? सेहत को हो सकते हैं 5 बड़े नुकसान

गंदे ओवन में खाना पकाने या गर्म करने से ना सिर्फ ओवन से बदबू आने लगती है बल्कि, ओवन में कीटाणु और बैक्टीरिया भी अपना घर बना लेते हैं। जिससे व्यक्ति की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानTue, 17 June 2025 10:23 AM
share Share
Follow Us on
गंदे ओवन में गर्म करते हैं खाना? सेहत को हो सकते हैं 5 बड़े नुकसान

आजकल के बिजी लाइफस्टाइल और आधुनिकरण की वजह से लोगों ने समय बचाने के लिए अपनी रसोई में कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जगह दी है। इन्हीं में से एक माइक्रोवेव ओवन भी है। वर्किंग महिलाओं के लिए भोजन को जल्दी और बिना झंझट के पकाने का यह एक आसान उपाय है। लेकिन अकसर देखा जाता है कि महिलाएं किचन की साफ-सफाई पर तो पूरा ध्यान देती हैं लेकिन बात जब ओवन की क्लीनिंग की आती है तो उसे नजर अंदाज कर देती हैं। गंदे ओवन में खाना पकाने या गर्म करने से ना सिर्फ ओवन से बदबू आने लगती है बल्कि, ओवन में कीटाणु और बैक्टीरिया भी अपना घर बना लेते हैं। जिससे व्यक्ति की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं ओवन की साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखने से सेहत को कौन से गंभीर नुकसान हो सकते हैं।

गंदे ओवन में खाना पकाने के नुकसान

खाने में पहुंच सकते हैं बैक्टीरिया

ओवन की साफ-सफाई का ध्यान ना रखने पर ओवन में कीटाणु और बैक्टीरिया अपना घर बना लेते हैं। ऐसे में जब खाना ओवन में गर्म किया जाता है तो यही कीटाणु खाने के जरिए पेट में पहुंचकर फूड प्वॉइजनिंग और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ा देते हैं।

श्वसन प्रणाली को नुकसान

अगर आप ओवन की साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते हैं तो आपकी श्वसन प्रणाली को भी नुकसान पहुंच सकता है। दरअसल, गंदे ओवन में खाना गर्म करने या पकाने से भोजन दूषित हो सकता है, जो व्यक्ति की श्वसन प्रणाली पर बुरा असर डाल सकती है।

पाचन संबंधी समस्याएं

गंदे ओवन में मौजूद ग्रीस और खाने के अवशेषों से भोजन दूषित हो सकता है, जिससे पाचन संबंधी स्वास्थ्य समस्याएं जैसे फूड प्वॉइजनिंग, पेट में दर्द, डायरिया और गैस बनने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसके अलावा कई बार व्यक्ति का पाचन तंत्र धीमा होने से भोजन जल्दी पचने में भी समस्या देखी जा सकती है।

भोजन के स्वाद और हवा पर असर

गंदे ओवन में खाना पकाने से भोजन के स्वाद पर भी बुरा असर पड़ सकता है। दरअसल, गंदे ओवन में पहले पकाए भोजन के अवशेष चिपके हुए रह सकते हैं। जो जलकर कार्बन जैसे हानिकारक रसायन वाला धुआं पैदा करके केक, ब्रेड या ओवन में बनने वाली किसी भी चीज का स्वाद बदलने के साथ रसोईघर की हवा की गुणवत्ता भी खराब कर सकते हैं।

कीट आकर्षित बनने का कारण

गंदे ओवन में खाना पकाने से कीट आकर्षित हो सकते हैं। दरअसल, ओवन में चिपका हुआ खाना और गंदगी जैसे तेल, ग्रीस और भोजन के टुकड़े, चूहों, तिलचट्टों और अन्य कीटों के लिए एक आकर्षक भोजन स्रोत बन सकते हैं। जो सेहत के लिए कई गंभीर समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।