NIOS 12th Result 2025 OUT : एनआईओएस 12वीं का रिजल्ट results.nios.ac.in पर जारी, Direct Link
NIOS 12th Result 2025 : एनआईओएस 12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac पर जाकर अप्रैल सत्र का एनआईओएस 12वीं रिजल्ट 2025 देख सकते हैं।

NIOS 12th Result 2025 : एनआईओएस यानी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ने 12वीं परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी पब्लिक एग्जामिनेशन) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac पर जाकर अप्रैल सत्र का एनआईओएस 12वीं रिजल्ट 2025 देख सकते हैं। परीक्षा में कुल 73.72 फीसदी पास हुए हैं। कुल 1,46,627 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें 96,404 पुरुष, 50,145 महिला और 78 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार शामिल थे। कुल 94,457 को पास घोषित किया गया गया है।
एनआईओएस 12वीं परीक्षा 2025 का आयोजन 9 अप्रैल से 19 मई तक एक ही सत्र में किया गया था। जिन छात्रों ने पांच विषयों में 33 फीसदी अंक प्राप्त किए, उन्हें सफल घोषित किया गया है।
Direct Link
कैसे चेक करें एनआईओएस 12वीं रिजल्ट ( How to check NIOS Class 12 Result )
- NIOS की आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in पर जाएं
- 'रिजल्ट सीनियर सेकेंडरी - 16 जून 2025 (अप्रैल/मई 2025 में आयोजित परीक्षाएं)' लिंक पर क्लिक करें।
- नामांकन संख्या और कैप्चा कोड दर्ज करें
- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। स्कोरकार्ड डाउनलोड करें। इसका प्रिंट आउट भी ले लें।
एनआईओएस 12वीं का रिजल्ट कैसा रहा
- कुल 166384 ने पंजीकरण कराया था। इसमें 146627 एग्जाम में बैठे। 128122 सर्टिफिकेशन के लिए पंजीकृत हुए। 94457 पास हुए। कुल रिजल्ट 73.72 फीसदी रहा।
- महिलाओं की कैटेगरी के रिजल्ट की बात करें तो कुल 56301 पंजीकृत हुईं। 50145 एग्जाम में बैठीं। 42790 सर्टिफिकेशन के लिए पंजीकृत हुईं। 32483 पास हुईं। रिजल्ट 75.91 फीसदी रहा।
- लड़कों की कैटेगरी में 109992 ने पंजीकरण कराया। 96404 एग्जाम में बैठे। 85264 सर्टिफिकेशन के लिए पंजीकृत हुए। 61921 पास हुए। 72.62 फीसदी पास हुए।
एनआईओएस ने छात्रों से कहा है कि वे एनआईओएस रिजल्ट 2025 में किसी भी तरह की गड़बड़ी के बारे में एक महीने के भीतर मानदंडों और दिशानिर्देशों के अनुसार
सूचित करें। जो शिक्षार्थी अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं, वे 15 दिनों के भीतर उत्तर पुस्तिकाओं की रीचेकिंग और रीइवेल्यूएशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा एनआईओएस प्रमाणित शिक्षार्थियों के मार्क्स स्टेटमेंट कम सर्टिफिकेट और माइग्रेशन-कम ट्रांसफर सर्टिफिकेट को छात्रों के बीच वितरण के लिए संबंधित क्षेत्रीय केंद्रों पर भेज रहा है।